लग गई लॉटरी, सिर्फ 8 मैच का अनुभव और बन गए टेस्ट कप्तान
इस क्रिकेटर की उम्र महज 23 साल है और उनके पास सिर्फ 8 टेस्ट मैच का ही अनुभव
है। लेकिन इतने कम अनुभव के बादजूद चयनकर्ताओं ने बड़ा दांव खेलते हुए टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया।
लग गई लॉटरी, सिर्फ 8 मैच का अनुभव और बन गए टेस्ट कप्तान
मूल रूप से तेज गेंदबाज जेसन होल्डर की उम्र ज्यादा नहीं है। 23 साल की उम्र में वह वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम के कप्तान बन गए हैं। दिलचस्प यह है कि उनके पास सिर्फ 8 टेस्ट मैच का ही अनुभव है।
लग गई लॉटरी, सिर्फ 8 मैच का अनुभव और बन गए टेस्ट कप्तान
वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने होल्डर के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कैरेबियाई टीम का अगला टेस्ट कप्तान चुन लिया है। होल्डर को दिनेश रामदीन की जगह कप्तान बनाया गया है। होल्डर की कप्तानी में विंडीज टीम पहली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। यह सीरीज 14 अक्टूबर से शुरू होगी। रामदीन टीम के विकेटकीपर बने रहेंगे।
लग गई लॉटरी, सिर्फ 8 मैच का अनुभव और बन गए टेस्ट कप्तान
होल्डर से पहले दिनेश रामदीन वेस्टइंडीज टीम के टेस्ट कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम ने 13 मैच खेले जिसमें 4 में जीत दिलाई, 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। 7 मैचों में टीम को हार भी मिली।
लग गई लॉटरी, सिर्फ 8 मैच का अनुभव और बन गए टेस्ट कप्तान
टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने से पहले आलराउंडर जेसन होल्डर वनडे टीम के कप्तान बने हुए थे। उन्हें पिछले साल दिसंबर में वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि उन्हें टी-20 टीम की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवाइट को जेसन होल्डर का डिप्टी बनाया गया है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल दो खिलाड़ी टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे।