{"_id":"c5cc80ad929a0d49a0c19eb9201f18f5","slug":"garry-sobers-who-duck-at-his-first-and-last-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में 8032 रन बनाने के बाद वनडे में मिला मौका, 0 पर हुए आउट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टेस्ट में 8032 रन बनाने के बाद वनडे में मिला मौका, 0 पर हुए आउट
Sun, 06 Sep 2015 09:23 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
टेस्ट में 8032 रन बनाने के बाद वनडे में मिला मौका, 0 पर हुए आउट
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी क्रिकेटर के लिए इससे बुरा क्या होगा कि उसका टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा लेकिन जब उसने वनडे करियर का आगाज किया तो अपने पहले ही वनडे में शून्य पर आउट हो गया। यह कोई आम बल्लेबाज भी नहीं था उसका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी का औसत 57.78 रहा। 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाने के बाद वनडे करियर का आगाज शानदार नहीं रहा।
टेस्ट में 8032 रन बनाने के बाद वनडे में मिला मौका, 0 पर हुए आउट
2 of 6
हम यहां जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उनका नाम है सर गैरी सोबर्स। सोबर्स की गिनती दुनिया के महानतम ऑलराउंडरों में होती है। वह टेस्ट में न सिर्फ बल्लेबाजी में जबर्दस्त कामयाब रहे बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल कर दिखाया था। 93 टेस्ट मैचों के शानदार करियर में सोबर्स ने 26 शतक और 30 अर्धशतक के साथ 8032 रन बनाए। साथ ही गेंदबाजी में 235 विकेट भी लिए।
टेस्ट में 8032 रन बनाने के बाद वनडे में मिला मौका, 0 पर हुए आउट
3 of 6
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान गैरी सोबर्स को उनके शानदार खेल के कारण ही सर की उपाधि से नवाजा गया। टेस्ट में वह बेहद कामयाब क्रिकेटर रहे और वह उन क्रिकेटरों में शामिल हैं जिनके बूते कैरेबियाई टीम ने 60-70 के दशक में क्रिकेट में वर्चस्व कायम बनाए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट में 8032 रन बनाने के बाद वनडे में मिला मौका, 0 पर हुए आउट
4 of 6
लेकिन सर गैरी सोबर्स जो टेस्ट में बेहद कामयाब रहे लेकिन जब उन्हें वनडे में करियर की शुरुआत की तो वह पहले ही मैच में बुरी तरह से नाकाम रहे। टेस्ट में 93 मैच, 8032 रन, 26 शतक और 235 विकेट लेने के बाद जब सोबर्स को पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला तो वह इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि एक विकेट झटकने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
टेस्ट में 8032 रन बनाने के बाद वनडे में मिला मौका, 0 पर हुए आउट
5 of 6
टेस्ट में सफलता के झंडे गाड़ने वाले गैरी सोबर्स वनडे में कामयाब नहीं रहे। हालांकि उन्होंने अपने शानदार करियर में सिर्फ एक वनडे मैच ही खेला जिसमें वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह मैच आज ही यानी 5 सितंबर, 1973 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।