इशांत के 'रुलाने' का श्रीलंकाई क्रिकेटर ने खूब लिया बदला
क्रिकेट भद्रजनों का खेल माना जाता है। लेकिन कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन कुछ और ही नजर आया। इशांत शर्मा और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद आपस में भिड़ गए। आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा मेजबान टीम के बल्लेबाजों पर काफी हावी नजर आए थे।
इशांत के 'रुलाने' का श्रीलंकाई क्रिकेटर ने खूब लिया बदला
दरअसल, इसकी शुरुआत पहली पारी से शुरू हुई थी। जब इशांत की एक बाउंस पर श्रीलंकाई बल्लेबाज धम्मिका प्रसाद चोटिल हो गए थे। धम्मिका ने दूसरी पारी में इशांत से इसका बदला लिया।
इशांत के 'रुलाने' का श्रीलंकाई क्रिकेटर ने खूब लिया बदला
इंशात की एक बाउंसर से श्रीलंका के ऑलराउंडर क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। दर्द से छटपटाते हुए उन्हें काफी दर्द भी हुआ था और उन्हें क्रीज छोड़कर जाना पड़ा था।
इशांत के 'रुलाने' का श्रीलंकाई क्रिकेटर ने खूब लिया बदला
रंगना हेराथ ही नहीं दिमुथ करुरत्ने से भी वह भिड़ते हुए नजर आए। आगे जाने श्रीलंका ने कैसे लिया इशांत से बदला।
इशांत के 'रुलाने' का श्रीलंकाई क्रिकेटर ने खूब लिया बदला
भारत की दूसरी पारी में जब इशांत 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तो सामने गेंदबाजी में धम्मिका प्रसाद ही थे। मन में बदले की भावना के साथ वह इशांत पर बाउंसर अटैक करने लगे। बदला लेने के लिए उन पर लगातार चार बाउंसर से अटैक करने के बाद धम्मिका अपना आपा खो बैठे। इसका सुबूत यह रहा कि इशांत को गेंद फेंकने के दौरान उनसे दो गेंद नॉ बॉल रही।