फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

Sun, 28 Feb 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Feb 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

India vs Pakistan: no Sixes in this  T20I match
टी-20 क्रिकेट को धूमधड़ाके का खेल यानी बल्लेबाजों की ओर से तूफानी बल्लेबाजी करने का मिला चांस कहा जाता है। लेकिन कई बार 20-20 ओवर के मैच में बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम हो जाते हैं और गेंदबाजों के आगे उनकी एक नहीं चलती है। मीरपुर में भारत और पाक के बीच महामुकाबले में कम से कम ऐसा ही हुआ। विराट कोहली (49) ने पाक आक्रमण को न झेला होता तो स्थिति और भी बुरी होती।

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

India vs Pakistan: no Sixes in this  T20I match
बल्लेबाजों के खेल में गेंदबाज कभी-कभार ही अपना जौहर दिखा पाते हैं। और उसमें भी दोनों ही टीमों के गेंदबाज कहर बरपाएं ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। 5 साल बाद टीम में लौटे आशीष नेहरा ने पिछले 6 मैचों में पावरप्ले में विकेट लेने के सिलसिले को बनाए हुए हैं तो दोनों टीमों के गेंदबाजों ने इस मैच में बल्लेबाजों पर जबर्दस्त लगाम लगा दिया और एक भी छक्का लगाने का मौका नहीं दिया।

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

India vs Pakistan: no Sixes in this  T20I match
मीरपुर में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मैच में बल्लेबाजों का जलवा दिखेगा। उमर अकमल, शाहिद अफरीदी और श्रेजिल खान जैसे पाक के धुरंधर बल्लेबाज तो फ्लॉप हुए ही टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पांड्या तो अपना खाता भी नहीं खोल सके ऐसे में किसी से मैच में सिक्स (6) लगाने की उम्मीद क्या की जाती। इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा। पहली बार ऐसा हुआ कि भारत के खेले किसी टी-20 मैच में एक भी छक्का नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

India vs Pakistan: no Sixes in this  T20I match

किसी टी-20 मैच में छक्का न लगे यह बात हजम नहीं होती, लेकिन मीरपुर में भारत और पाक के बीच मुकाबले में यह घटना घटी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की टीम 83 रन पर आउट हो गई। उसके सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके और बाकी 8 जल्दी-जल्दी आउट हो गए। यही हाल टीम इंडिया का भी रहा उसके 5 विकेट गिरे जिसमें 3 तो खाता भी नहीं खोल सके।

विज्ञापन

धूमधड़ाके के खेल में नहीं लगा एक भी छक्का, छठी बार हुआ ऐसा

India vs Pakistan: no Sixes in this  T20I match
इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा जबकि बल्लेबाजों ने कुल 18 चौके जडे़ थे। 18 में से 8 चौका पाक की ओर से तो भारत की ओर से 10 चौके लगाए गए। हालांकि ऐसा छठी बार हुआ है जब पूरे खेले गए किसी मैच में दोनों टीमों की ओर से एक भी छक्का नहीं लग सका। 6 मैचों में से 4 बार तो टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें ही शामिल हैं जबकि 2 बार एसोसिएट टीमों के बीच ऐसा हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed