कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?
फातुल्लाह टेस्ट के पहले दो दिन के खेल का ज्यादातर समय बारिश से धुलने के बाद तीसरे दिन का खेल समय से शुरू हुआ तो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने दो दिन के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शानदार शतक ठोंक दिया।
कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं भारत के उन सलामी बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में पांच या उससे ज्यादा का शतक लगाने का कारनामा किया है। साथ ही यह भी बताएंगे कि बतौर सलामी बल्लेबाज भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन है। हालांकि इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम शामिल नहीं है।
कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?
टेस्ट क्रिकेट में भारत अक्सर एक अच्छी सलामी जोड़ी की तलाश में जुटा रहता है। लेकिन कई बार ऐसे भी मौके आए जब उसकी यह जरूरत पूरी हो गई। वैसे भारतीय क्रिकेट में कई बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हुए जिन्होंने विपक्षी टीम को खूब छकाया। टीम इंडिया के 7 सलामी बल्लेबाजों के शतक की पूरी जानकारी।
कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?
50 के दशक के बल्लेबाज रहे वीनू मांकड ने 44 मैचों की 72 टेस्ट पारियों में से 40 में ओपनिंग की जिसमें 5 शतक भी लगाए। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं जिन्होंने ओपनिंग के साथ-साथ हर नंबर पर बल्लेबाजी की।
कौन है टीम इंडिया का सबसे सफल ओपनर, सहवाग या कोई और?
भारत की ओर से टेस्ट मैच में पांच या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले 7 सलामी बल्लेबाज हैं। वीनू मांकड के बाद वसीम जाफर इस लिस्ट में हैं। उन्होंने 58 टेस्ट पारियों में 5 शतक लगाए हैं।