सिडनी में दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तान माइकल क्लार्क और धोनी आपस में बातचीत करते हुए।
जिसका डर था वही हुआ, भिड़ गए रोहित-स्मिथ
उमेश यादव ने पिछले कई मौकों पर टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिलाई है और सेमीफाइनल में भी वह कामयाब रहे। उन्होंने चौथे ओवर में ही डेविड वॉर्नर को कैच आउट कराया। शुरुआती सफलता पर साथी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते उमेश।
जिसका डर था वही हुआ, भिड़ गए रोहित-स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बेहद विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में पहचान रखते हैं लेकिन भारत के खिलाफ वह बल्ले से नाकाम रहे। जब आउट हुए तब टीम के खाते में महज 15 रन ही जुडे थे। हालांकि उन्होंने आउट होने से पहले उमेश के पिछले ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा था।
जिसका डर था वही हुआ, भिड़ गए रोहित-स्मिथ
विराट कोहली ने कवर की दिशा में डेविड वॉर्नर का आसान कैच लपका और कैच लपकने के बाद उन्होंने कुछ इस अंदाज में जश्न मनाया। कोहली बहुत उत्साही खिलाड़ी हैं और उनके उत्साह से हर कोई वाकिफ है, जिस खिलाड़ी के साथ जश्न मना रहे हैं आप उन्हें पहचान सकते हैं क्या?
जिसका डर था वही हुआ, भिड़ गए रोहित-स्मिथ
विराट कोहली ने कवर की दिशा में डेविड वॉर्नर का आसान कैच लपका और कैच लपकने के बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ कुछ इस अंदाज में जश्न मनाया। कोहली बहुत उत्साही खिलाड़ी हैं और उनके उत्साह से हर कोई वाकिफ है।