सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सिडनी में बृहस्पितवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मैच की विजेता टीम 29 मार्च को मेलबर्न में न्यूजीलैंड से खिताबी जंग के लिए भिड़ेंगी। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने लगातार 7 मैच जीत चुकी है और अपने पुल में शीर्ष पर रही जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने पूल में दूसरे स्थान पर रहा।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
टीम इंडिया लगातार अपने दूसरे खिताबी अभियान में अब महज दो जीत ही दूर है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप में लगातार 12वीं जीत के साथ फाइनल में पहुंच जाएगी। पिछली बार भी भारत ने क्वार्टर फाइनल में कंगारू टीम को हराया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। दोनों ही टीमें इस बार भी अपनी-अपनी तैयारियों मंे जुटी हैं। आइए, जानते हैं क्या है दोनों टीमों की ताकतें।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
पहले बात करते हैं मेजबान ऑस्ट्रेलिया की। टीम के आक्रमण का सबसे खास हथियार है तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क। स्टॉर्क इन दिनों जोरदार फॉर्म में है और टीम के मैच विनर बने हुए हैं। उन्होंने एक बार 4 और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 6 पारी, 47 ओवर, 3 मेडन, 18 विकेट।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भले ही इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक बहुत ज्यादा प्रभावी गेंदबाज न रहे हों, लेकिन उनके पास अपार अनुभव है साथ ही मैच के दौरान स्लेजिंग में भी माहिर हैं। भारतीय खिलाड़ियों से उनकी बहुत ज्यादा बनती भी नहीं है। अपनी स्पीड से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का माद्दा है उनमें। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 6 पारी, 44.3 ओवर, 2 मेडन, 10 विकेट।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज के अलावा टीम के उपयोगी आलराउंडर भी हैं। उनकी बल्लेबाजी एक बार लय पकड़ लेती है तो उन्हें रोक पाना आसान नहीं होता। टूर्नामेंट में अब तक वह 32 चौका और 13 छक्का भी लगा चुके हैं। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 5 पारी, 301 रन, 1 शतक, 2 अर्धशतक।