सिडनी वनडे: अगर चूक गए आखिरी पलों का रोमांच, तो यहां पढ़ें
लगातार 4 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया ने इस सिलसिले को तोड़ा और पांचवें वनडे में जीत दर्ज की। अब मंगलवार 26 जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी।
सिडनी वनडे: अगर चूक गए आखिरी पलों का रोमांच, तो यहां पढ़ें
बात करते हैं शनिवार को सिडनी में हुए दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की। अगर आप आखिरी पल मिस कर गए हो या मैच नहीं देख पाएं हो तो ये रहा।
सिडनी वनडे: अगर चूक गए आखिरी पलों का रोमांच, तो यहां पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के 331 रनों के जवाब में टीम इंडिया 46 ओवरों में 3 विकेट खोकर 291 रनों पर था। जीत के लिए 24 गेंदो में 40 रनों की जरुरत थी। मनीष पांडे 84 रन पर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 रन पर खेल रहे थे।
सिडनी वनडे: अगर चूक गए आखिरी पलों का रोमांच, तो यहां पढ़ें
47वें ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडे के बल्ले से एक चौका भी नहीं लगा। कप्तान धोनी ने पहली गेंद पर लेग बाई, अगली दो गेंदों पर पांडे ने 2-2 रन लिए। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं मिला। जीत के लिए अभी भी 18 गेंदों पर 35 रनों की आवश्यकता थी।
सिडनी वनडे: अगर चूक गए आखिरी पलों का रोमांच, तो यहां पढ़ें
48वां ओवर टीम इंडिया के लिए अच्छा रहा। इस ओवर में दो चौके आए। दोनों बल्लेबाजों मनीष पांडे ने पहले और फिर ओवर की 5वीं गेंद पर धोनी के बल्ले से चौका आया। कुल मिलाकर इस ओवर में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 13 रन लिए। अभी भी भारत को 12 गेंदों पर जीत के लिए 22 रनों की और जरुरत थी।