वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हो रहा है। माना जाता है कि यहां मैदान की सीमा रेखा अन्य देशों से बड़ी होती हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके सामने यह बाउंड्री छोटी साबित हो सकती हैं। तेज गेंदबाजों के माकूल पिचों पर रफ्तार के कुछ सौदागर भी खुद को साबित करने के लिए बेताब हैं। तो डालते हैं कुछ इन्हीं सितारों पर नजर...
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
कुमार संगकारा : इस बार के वर्ल्ड कप में सबसे अनुभवी खिलाड़ी कुमार संगकारा का यह अंतिम वर्ल्ड कप है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार से भी अधिक रन अपने नाम कर चुके 37 वर्षीय संगकारा में अभी भी 21 वर्षीय खिलाड़ी से कहीं अधिक फुर्ती है। लंबे समय से संगकारा श्रीलंकाई वनडे टीम में मध्यक्रम की रीढ़ बने हुए हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति से निकालने की कला में निपुण संगकारा पर इस बार टीम का पूरा दारोमदार होगा।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
अहमद शहजाद : पाकिस्तान का यह युवा ओपनर लंबे समय से टीम की उम्मीदों पर खड़ा उतरता रहा है। शुरुआत में धीमी शुरुआत के बाद गेंदबाजों को अपने वश में करने की कला यह बखूबी जानते हैं। हालांकि उपमहाद्वीपों की पिच पर शॉर्ट पिच गेंद इनकी कमजोरी भी रही है। शहजाद तेज गति से रन चुराने के लिए तो नहीं जाने जाते हैं लेकिन एक छोड़ पर डटे रह कर टीम के लिए बड़ी बड़ी साझेदारियां करना इनकी सबसे बड़ी खासियत है।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
एबी डीविलियर्स : कुछ दिन पहले ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलयर्स ने क्रिकेट की एक अलग शैली का इजाद कर दिया है। आश्चर्यजनक रूप से विकेट के पीछे भी छक्का मारने और ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद को हवाई रास्ते में लेग साइड में सीमा रेखा के बाहर मारने की कला फिलहाल केवल इनमें है। इनकी इस कला का तोड़ निकालना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
वर्ल्ड कप 2015 में इन 10 'सितारों' पर होगी सबकी नजर
ब्रैंडन मैककुलम : न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज परिस्थिति के हिसाब से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में महारत रखता है। खासकर घरेलू मैदान पर किसी भी टीम के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज से पार पाना आसान नहीं होगा। मैककुलम के लंबे लंबे शॉट्स के सामने कई बार बाउंड्री लाइन छोटी पर जाती है। पिछले कुछ समय से जिस रफ्तार से यह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि इस बार इनका डंका जमकर बजेगा।