देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद यह उनके जीवन का दूसरा जन्म दिवस है। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच टेस्ट मैच के रूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। सचिन का अंतिम मैच उनके बेमिसाल 24 साल के करियर के अहम पड़ाव पर आकर खत्म हुआ क्योंकि वह 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर बन गए थे। 24 अप्रैल यानी शुक्रवार को वह 42 साल के हो गए।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
24 अप्रैल का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन सचिन तेंदुलकर का जन्म दिन होता है। पहले कहा जा रहा था कि क्रिकेट से संन्यास वह क्या करेंगे लेकिन उन्होंने पिछले डेढ़ सालों में क्रिकेट के इतर बेहद खास पल भी गुजारे। मास्टर ब्लास्टर सचिन के जीवन में 24 अंक का बेहद खास है, इसलिए हम आपको संन्याय के बाद बीताए उनके 24 खूबसूरत पल के बारे में बताने जा रहे हैं।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
इंडियन एयर फोर्स में हॉनेररी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली के साथ गाजियाबाद के हिंडन स्थित एंयर फोर्स स्टेशन पर एयर फोर्स के 82वें स्थापना दिवस पर मौजूदगी ने कार्यक्रम में रौनक बढ़ा दी थी। यह कार्यक्रम पिछले साल 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
9 मार्च, 2014 को उनके जीवन के सबसे शानदार पलों में एक पल यह भी रहा जब राज ठाकरे के घर पर एक कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर और सुर-सामाज्ञ्री लता मंगेशकर आपस में मिले। इस शानदार मुलाकात पर लता ने सचिन को हाथ से लिखी 2 कविताओं की फोटो फ्रेम दिया तो तेंदुलकर ने उन्हें अपनी क्रिकेट जर्सी प्रदान की।
देखिए, संन्यास के बाद सचिन के बिताए 24 बेहद खूबसूरत पल
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने के बाद भी रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है। वह भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा हुई। उन्होंने 4 फरवरी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से यह सम्मान हासिल किया।