फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

Tue, 13 Oct 2015 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Oct 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

Great Pele named Messi As Best Footballer in current Era
किंग ऑफ फुटबॉल पेले ने कोलकाता में सोमवार को कहा कि अपने अर्जेंटीनी प्रतिद्वंद्वी डिएगो माराडोना के बारे में कहा कि वह लियोनल मेसी से ज्यादा संपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। इस महान फुटबॉलर ने अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी को पिछले दस साल में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर करार देते हुए ब्राजील के नेमार और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी तारीफ की।

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

Great Pele named Messi As Best Footballer in current Era
पेले ने एक सप्ताह के भारत दौरे पर अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "अलग-अलग पीढ़ियों के खिलाड़ियों के बीच में तुलना करना मुश्किल होता है पर पिछले दस साल में लियोनेल मेसी सर्वश्रेष्ठ हैं। रोनाल्डो आगे बढ़कर गोल करने की कोशिश करता है जबकि मेसी अलग शैली का खिलाड़ी है। मैं अपनी टीम में दोनों को रखता। नेमार का भविष्य भी उज्ज्वल है।"

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

Great Pele named Messi As Best Footballer in current Era
यह सुनने में अचरज हो लेकिन पेले ने प्रेस कांफ्रेंस में अर्जेंटीनी दिग्गज डिएगो माराडोना का नाम नहीं लिया। समकालीन खिलाड़ियों में उन्होंने विश्व कप कप विजेता बॉबी मूर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे बॉबी मूर जैसे बहुत सारे शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला लेकिन मुझे लगता है कि पिछले दस सालों में मेसी सर्वश्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

Great Pele named Messi As Best Footballer in current Era

ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बारे में पूछने पर कहा, "सब कहते हैं पेले लाजवाब थे लेकिन वहां डिडी (वेलडिर परेरा), वावा (एडवाल्डो जिजेडियो नेटो) और गैरिंचा भी रहे बाद में जिको भी आए लेकिन किसी एक को सर्वश्रेष्ठ कहना मुश्किल है। जब वह न्यूयार्क कासमास से खेलते थे तब फ्रेंच बेकनबाउर, सिनागहिला जैसे खिलाड़ी थे। श्रेष्ठ कोच में उन्होंने 1970 विश्व कप विजेता ब्राजील टीम के कोच मारियो जोर्गे लोबो जगालो का नाम लिया जिन्होंने 1958 और 1962 में बतौर खिलाड़ी भी विश्व कप जीता था।

विज्ञापन

मेसी इस समय श्रेष्ठ फुटबॉलर, माराडोना का नाम तक नहीं लिया पेले ने

Great Pele named Messi As Best Footballer in current Era
महान फुटबॉलर पेले ने कहा है कि उनकी फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा का अध्यक्ष बनने की कोई इच्छा नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लाटर और यूरोपीय संघ यूइएफए के प्रमुख माइकल प्लातिनी को एथिक्स आयोग ने 90 दिनों के लिए अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed