इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन तूफानी पारी खेलकर न सिर्फ अपनी टीम को मजबूती दी बल्कि टीम को ड्राइविंग सीट पर भी बैठा दिया। उन्होंने 198 गेंदों में 258 रनों की विस्फोटक पारी खेली और रन आउट हो गए। उन्होंने इस पारी से 2 बार वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
बेन स्टोक्स ने विदेशी धरती पर जर्बदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और दोहरा शतक जमाया हालांकि महज 10 गेंद से वह एक शानदार रिकॉर्ड से दूर रह गए। टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 200 से भी कम गेंदों में दोहरा शतक लगाने के मामले में 3 बार वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा लेकिन नाथन एस्टेल के सबसे तेज दोहरे शतक के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
जानते हैं टेस्ट में सबसे तेज लगाए गए 6 दोहरे शतकों के बारे में जिन्होंने 200 से कम गेंद खेलते हुए यह रिकॉर्ड बना डाला।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
टेस्ट में 200 से कम गेंद खेलते हुए दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया में सिर्फ 6 ही बल्लेबाज हुए हैं इसमें 3 बार तो अकेले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ही नाम है। सहवाग ने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 194 गेंदों में दोहरा शतक जमाया और यह टेस्ट में छठी सबसे तेज दोहरी शतकीय पारी है।
टेस्ट क्रिकेट के 6 तूफानी दोहरे शतक, जिसने 200 से कम गेंद खाए
टेस्ट में पांचवां सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के नाम जिन्होंने 2014-15 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में महज 186 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।