घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
हम आपको क्रिकेट की दुनिया की 14 ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मैदान पर तो एक साथ नहीं उतरीं लेकिन दाम्पत्य जीवन में खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि यह जोड़ी लंबी नहीं चल सकी और कुछ समय साथ रहने के बाद टूट गई। इनमें से कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे जिन्होंने बाद में फिर से जोड़ी भी बना ली।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री भले ही क्रिकेट में काफी सफल रहे हों लेकिन दाम्पत्य जीवन में उनकी जोड़ी लंबी नहीं चली। उन्होंने अपनी पत्नी रितु से 22 साल की शादी तोड़ते हुए कुछ साल पहले तलाक ले लिया। इनकी एक बेटी आलेखा भी है।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक ने 2010 में अपनी पत्नी आएशा से तलाक ले लिया था। इनकी शादी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था क्योंकि शोएब मानने को तैयार नहीं थे कि उन्होंने भारत की आएशा से गुपचुप शादी की है। बाद में इनकी शादी के कागजात सामने आने पर शोएब ने शादी कबूल की और तलाक दे दिया। अब शोएब टेनिस सुपर स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 2 शादियां की और दोनों ही नाकाम रहीं। 9 साल साथ रहने के बाद अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक ले लिया। फिर 1996 में फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी कर ली थी। दोनों एक-साथ करीब 14 साल तक रहे लेकिन 2010 में ये दोनों भी अलग हो गए।
घर-गृहस्थी की पिच पर फ्लॉप रहे ये क्रिकेटर, हुआ तलाक
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सबसे बड़े क्रिकेटर और वर्तमान में राजनेता इमरान खान ने तो 2 बार तलाक लिए हैं। पहला तलाक शादी के 9 साल बाद लिया इंग्लैंड की जेमीमा गोल्डस्मिथ से। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2015 में पत्रकार रेहम खान से दूसरी शादी की लेकिन 9 महीने बाद यह जोड़ी भी पिछले महीने टूट गई।