भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 178 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। हालांकि इस हार के बावजूद इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा इतिहास बना दिया कि जो आगे कई सालों तक उनकी संघर्षपूर्ण पारी के लिए याद रखा जाएगा। साथ ही भारत के
पुछल्ले बल्लेबाज खराब बल्लेबाजी के लिए बदनाम हैं लेकिन आठवें नंबर पर
सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम ही है।
भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 491 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था लेकिन शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने जोरदार संघर्ष दिखाया लेकिन अपनी टीम की हार को टाल नहीं सके और टी-ब्रेक के बाद 16 ओवर और खेलकर पूरी टीम 312 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत से पाक ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हो गई है।
भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड
अब बात करते हैं इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों के उस संघर्ष की जो उसने 491 रनों के असंभव से लक्ष्य को देखकर जीतने के बजाए मैच को ड्रॉ पर खत्म कराने की कोशिश में जुट गए। उन्होंने पाक को काफी परेशान किया और चौथी पारी में 137.3 ओवर खेलकर हार को टालने की हर संभव कोशिश की। एशियाई धरती पर यह पारी किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली चौथी टीम बन गई।
भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड
इस मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में टीम के अंतिम 4 बल्लेबाजों (क्रम 8 से 11 तक) ने कुल 322 रन गेंदें खेल डाली। यह किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में पुछल्ले बल्लेबाजों का वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदर्शन भी है। यह रिकॉर्ड इस मायने में बेहद खास है क्योंकि इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने चौथी पारी में 300 से ज्यादा गेंदें खेलने का भी रिकॉर्ड बना दिया।
भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है 8वें नंबर पर सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड
इससे पहले किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में पुछल्ले बल्लेबाजों की ओर से 298 गेंदें खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था। यह रिकॉर्ड बनाया था न्यूजीलैंड ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ। यह इंग्लैंड के पुछल्लों का पाक के खिलाफ किसी भी पारी में यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।