ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार
ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टेस्ट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई टेस्ट में दूसरे चौके के लिए 10, 20, 50 नहीं बल्कि कुल 273 गेंदों का इंतजार करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार
दुबई में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अप्रत्याशित प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को 221 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मैच में लगातार विवादों से घिरे रहने वाले पाक का प्रदर्शन जोरदार रहा। आइए, जानते हैं मैच में क्या कुछ खास रहा।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार
दुबई टेस्ट से अपने टेस्ट करियर का पदार्पण करने वाले फिरकी गेंदबाज यासिर शाह ने बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ही मैच में कुल 7 विकेट झटक लिए। पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके। पाक के किसी गेंदबाज की दूसरी सबसे बेस्ट शुरुआत है।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन शुरुआत में तेज गेंदबाज थे लेकिन धीरे-धीरे वह टीम के खास आलराउंडर हो गए। उन्होंने पाक के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। नौंवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक लगाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे चौके को किया 273 गेंदों का इंतजार
टेस्ट मैच में रनों के लिहाज से पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर यह सबसे बड़ी जीत है। पाक ने यह मैच 221 रनों से जीता था। इसके अलावा पाक तीन बार एक पारी के अंतर से जीतने में सफल रहा है।