19 साल का यह छोरा जो बन गया टीम का 'दीपक'
आईपीएल-8 के छठे मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को लगातार 11वें मैच में भी हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि उसकी टीम की ओर से प्रयास बहुत किया गया गया लेकिन टीम एक बार फिर जीत से दूर रह गई। एक बार वह मैच में जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन दीपक हुड्डा की आतिशी पारी ने दिल्ली का गणित ही बिगाड़कर रख दिया।
19 साल का यह छोरा जो बन गया टीम का 'दीपक'
दीपक हुड्डा छठे नंबर पर जब बल्लेबाजी करने आए तो उस समय टीम के 4 विकेट 78 रन पर ही गिर चुके थे। ऐसे में इस बल्लेबाज ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर 52 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान हुड्डा ने रनों की बारिश करते हुए 22 गेंदों में अर्धशतक ही ठोंक दिया। उन्हीं की पारी ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
19 साल का यह छोरा जो बन गया टीम का 'दीपक'
19 अप्रैल को अपना 20वां जन्मदिन मनाने से एक हफ्ते पहले रोहतक के क्रिकेटर दीपक हुड्डा ने खुद के लिए बर्थडे गिफ्ट दे दिया। 25 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से उन्होंने 54 रन बनाए। इसके पहले उन्होंने गेंदबाजी में भी कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 20 रन ही दिए।
19 साल का यह छोरा जो बन गया टीम का 'दीपक'
दीपक हुड्डा की इस कामयाबी में दो जीवनदान भी बेहद अहम रहे। उनके हीरो बनने में दिल्ली डेयरडेविल्स के युवराज सिंह का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने इस बल्लेबाज को रन आउट करने का बड़ा आसान मौका तब गंवा दिया जब वह 23 रन पर थे। इसके बाद हुड्डा को अगले ओवर में मनोज तिवारी ने उनका कैच छोड़ते हुए एक और जीवनदान देते हुए छक्का भी दे दिया। इसके बाद हुड्डा ने कोई गल्ती नहीं की और अपने करियर की शानदार पारी खेल डाली।
19 साल का यह छोरा जो बन गया टीम का 'दीपक'
दिल्ली डेयरडेविल्स भले ही यह मैच हार गई हो लेकिन इस मैच में उसकी 4 जोड़ियों ने 40 या उससे ज्यादा की साझेदारी की। आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब एक मैच में किसी टीम की ओर से 4 बार 40 से ज्यादा की साझेदारी हुई हो।