वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज शुरू हो या न हो इस पर भारत में विवाद लंबे समय से चल रहा है। कहा जा रहा है कि पाक सरकार ने टीम इंडिया के साथ सीरीज के लिए अपनी अनुमति दे दी है लेकिन भारत सरकार की ओर से अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले
एक ओर जहां भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हों और प्रशंसक दोनों टीमों के बीच मुकाबले की बेसब्री से इंतजार करते रहे हो लेकिन इन पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर जारी विवाद और कूटनीतिक संबंधों में उतार-चढ़ाव ने क्रिकेट से दूरी बढ़ा दी है।
वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले
लेकिन आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के लिए खेलने का मौका मिला। पाकिस्तान का वजूद 1947 में भारत से अलग राष्ट्र बनने पर सामने आया और उसके बाद वह एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने लगा। यहां तक कि खेल के मैदान पर भी। जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में। (FILE Photo)
वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले
पहले भारत और बाद में पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वालों में पहला बड़ा नाम सामने आता है गुल मुहम्मद का। 15 अक्टूबर, 1921 को लाहौर में जन्में गुल ने टेस्ट करियर की शुरुआत तो भारतीय टीम के साथ की लेकिन करियर का अंत पाक टीम के साथ किया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 22 जून, 1946 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले
गुल मुहम्मद ने 1952-53 में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती सीरीज में भारत के लिए पहले 2 टेस्ट मैच खेले। 1955 में पाक नागरिकता मिलने से पहले वह भारत में रणजी ट्रॉफी भी खेलते रहे। उन्होंने 1956-57 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला जिसमें उनके बल्ले से विजयी रन भी निकला। गुल ने कुल 9 मैच खेले जिसमें उनका बेस्ट रहा 34 रन और 2 विकेट भी झटके। 8 मई, 1992 को उन्होंने लाहौर में अंतिम सांस लिया।