फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत

Sun, 09 Aug 2015 09:50 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन

जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत

cricketers who play role in film after cricket

अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद ज्यादातर बड़े लोगों की ख्वाहिश होती है कि वे रुपहले पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरें। ऐसे सितारे लोगों में खासकर क्रिकेट से जुड़े लोग फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से किस कदर प्रभावित होते हैं, उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत में रोमांस के मैदान पर क्रिकेट और सिनेमा की जुगलबंदी दशकों से चल रही है।

जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत

cricketers who play role in film after cricket

ये तो शुक्र है कि यह विज्ञापन का युग है और इस युग में हर बड़ा भारतीय क्रिकेटर किसी न किसी उत्पाद का प्रचार कर रहा होता है। लाइट, कैमरा और एक्‍शन सुनने की चाहत रखने वाले हमारे देश के क्रिकेटर कुछ हद तक इससे अपनी इच्छा पूरी कर लेते हैं, बावजूद इसके कई बड़े क्रिकेटर हैं जो फिल्मी पर्दे पर खुद को दिखाने में कामयाब हो गए। हम आपको 10 ऐसे क्रिकेटरों की ‌फिल्मी करियर की कहानी बताने जा रहे हैं।

जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत

cricketers who play role in film after cricket

सबसे पहले तो इन्हें ही ले लीजिए। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम इंडिया से बाहर हुए एस श्रीसंत अब बड़े पर्दे पर आने वाले है। सुनने में आया है कि जिस फिल्म में वह हीरो चुने गए है वह 14 भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत

cricketers who play role in film after cricket

संदीप पाटिल, भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम है। वह क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्‍हें एक आक्रामक बल्‍लेबाज के रूप में जाना जाता है। क्रिकेट के इतर पाटिल भी रुपहले पर्दे की चमक से खुद को दूर नहीं कर सके और वह भी इसके आकर्षण में घिर गए। उन्होंने 1985 में 'कभी अजनबी थे' में चर्चित अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के ऑपोजिट काम किया। (फोटोः यूट्यूब से)

विज्ञापन

जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत

cricketers who play role in film after cricket

भारतीय क्रिकेट के 'लिटिल मास्टर' कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने मैदान पर कई ऐतिहासिक पारियां खेली। क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले गावस्कर ने फिल्मी पर्दे पर अपनी क्रिकेट वाली पारी खेलने का फैसला लिया। उन्होंने 'सावली प्रेमाची' नाम की मराठी फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म गावस्कर के होने के बावजूद हिट नहीं हो सकी। इसके बाद वह सुपरहिट हिंदी फिल्‍म 'मालामाल' (1988) में गेस्ट की भूमिका में दिखाई ‌दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed