क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 8 फेमस क्रिकेटर्स के बारे में। उनके बचपन के कुछ दिलचस्प किस्से, जिनके बारे में आपने पहले कभी सुना नही होगा। (फोटो एवं जानकारी स्पोर्ट्सकीड़ा डॉट कॉम से)
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की बचपन की तस्वीर। बचपन में अपने कोच दिनेश लाड के साथ घूमते हुए उन्हें सिडान कार दिखी। उन्होंने कहा, " सर मैं बड़ा होकर यह कार जरुर खरीदूंगा।" कोच ने गुस्से में कुछ दिनों के लिए उन्हें यह कहकर डांट दिया था कि क्रिकेट में ध्यान दो।
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
टीम इंडिया के सबसे फेमस क्रिकेटर्स में से एक युवराज सिंह। यह बात बेहद कम लोग ही जानते हैं कि युवी ने अंडर-14 स्केटिंग चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। इतना ही नहीं वह पंजाबी फिल्म "मेंहदी सजदा दी" और बतौर बाल कलाकार "पुत्त सरदारा" में काम कर चुके हैं।
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को बेहद ही सरल और शांत स्वभाव का माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन बचपन में बेहद ही लड़ाकू स्वभाव के थे। वह स्कूल में किसी न किसी से मारपीट करते ही रहते थे।
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
दुनिया का ऐसा धुरंधर बल्लेबाज जो न सिर्फ क्रिकेट बल्कि हर प्रकार के खेल में माहिर है। जी हां दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स अपने देश की अंतरराष्ट्रीय जूनियर हॉकी टीम में खेल चुके हैं। वह रग्बी और स्वीमिंग में भी देश का नेतृत्व कर चुके हैं।