दीपिका से क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने की शादी, दूसरी बार शादी 20 को
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल की मंगलवार को चेन्नई में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हो गई।
(सभी तस्वीरें टि्वटर से)
दीपिका से क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने की शादी, दूसरी बार शादी 20 को
दोनों की सगाई 15 नवंबर, 2013 में हुई थी। दीपिका क्रिश्चियन हैं इसलिए शादी चर्च में हुई। दरअसल दोनों दो बार शादी करेंगे। इसके बाद अब 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के तहत तेलुगु-नायडू स्टाइल में शादी होगी।
दीपिका से क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने की शादी, दूसरी बार शादी 20 को
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे में बिजी होने के कारण विवाह समारोह में कई खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के ही चेन्नई पहुंचने की संभावना है।
दीपिका से क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने की शादी, दूसरी बार शादी 20 को
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी है। दीपिका की दिनेश से मुलाकात उनकी पहली पत्नी और बचपन की दोस्त निकिता से तलाक के बाद हुई थी। निकिता अब क्रिकेटर मुरली विजय की पत्नी हैं।
दीपिका से क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने की शादी, दूसरी बार शादी 20 को
दीपिका पल्लीकल देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड स्क्वैश रैकिंग में टॉप 10 में शामिल हो चुकी हैं। महज 23 साल की उम्र में दीपिका जर्मन ओपन, डच ओपन, फ्रैंच ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन और स्कॉटिश ओपन जीत चुकी हैं।