जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए
क्रिकेट का 11वां वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है लेकिन न्यूजीलैंड में खेले जा रहे मुकाबले को स्टेडियम में देखना न सिर्फ रोमांचकारी है बल्कि यह दर्शकों की कमाई के लिहाज से भी बेहद शानदार है। मतलब यह कि आप न्यूजीलैंड में स्टेडियम में बैठकर वर्ल्ड कप मैचों के रोमांच के साथ-साथ अपनी जेब भी आसानी से भर सकते हैं।
जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान एक प्रशंसक ने मैच की शुरुआत में ही शानदार कैच लपक किया। यह कैच लपकने पर उसे लगभग 10 लाख डॉलर (6 करोड़ रुपए से ज्यादा ) वाले इस इनामी राशि का हिस्सेदार हो गया। हालांकि स्टेडियम में बैठे दर्शकों के लिए इस इनाम को जीतने के वास्ते कुछ शर्तें भी है जिसका उन्हें पालन करना होगा।
जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए
स्टेडियम में बैठे 2 बच्चों के पिता जॉन रेनार ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ब्रैंडन मैकुलम के छक्के वाले शॉट को एक हाथ से लपक लिया। इस कैच को लपकने के साथ ही उनके आसपास बैठे लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी। साथ ही दोनों बच्चों के साथ पत्नी की भी खुशी का कोई ठीकाना नहीं रहा। वह न्यूजीलैंड में मैच के दौरान एक हाथ से कैच करने वाले सातवें दर्शक हैं। भारतीयों के लिए अच्छी बात यह है कि इन 7 में 2 भारतीय दर्शक भी शामिल हैं।
जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए
आइए, जानते हैं इस कमाई वाले कैच का राज क्या है। पेय पदार्थ बनाने वाली तुई नाम की एक कंपनी है जो इस आकर्षक इवेंट का रचयिता है। इस गेम में भाग लेने वालों को पहले इस कंपनी से खरीदे गए ऑरेंज कलर की टी-शर्ट को पहनना होता है और इसे पहनकर स्टेडियम में बैठना होता है। इसके बाद मैच के दौरान एक हाथ से साफी तरीके से कैच लिया जाना चाहिए और वह भी कैमरे की नजर में। इसमें जितने लोग नियमों के मुताबिक कैच करेंगे उनमें यह राशि बराबर-बराबर बांटी जाएगी।
जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए
न्यूजीलैंड टीम को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम के तहत इस स्किम में 3 लाख 50 हजार डॉलर का पूल तैयार किया गया है। और किवी टीम जैसे-जैसे खिताब के करीब बढ़ती जाएगी, पुरस्कार राशि अपने आप बढ़ती जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है तो कैच करने वाले को अब 5 लाख डॉलर यानी 3 करोड़ 11 लाख से ज्यादा रुपए मिलेंगे। इस प्रतियोगिता का नाम भी है Catch a Million.