बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी
भले ही क्रिकेट में अब उतनी रफ्तार से गेंद न डाली जाती हो जितनी आज से दो-तीन दशक पहले कैरेबियाई और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डाला करते थे। तब बल्लेबाजों के चोटिल होने की घटनाएं होती थी लेकिन कम होती थी। लेकिन अब बल्लेबाजों के चोटिल होने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हाल में घटी घटनाओं में कई युवा बल्लेबाजों की मौत भी हो गई।
बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी
इंग्लैंड में पिछले कुछ दिनों क्रिकेट के मैदान पर दो घटनाएं घटी जिसमें एक बल्लेबाज की मौत हो गई तो दूसरा बल्लेबाज बाउंसर लगने से कुछ देर परेशान रहा जिस कारण मैदान पर मौजूद लोग बुरी तरह से डर गए थे।हालांकि अब हेलमेट इस तरह से बनाए जाने लगे हैं कि बल्लेबाज का सिर सुरक्षित रहे। लेकिन घटनाएं फिर भी हो रही हैं।
बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी
क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करना अब बड़ा ही मुश्किल होता जा रहा है। लगातार गेंद से बल्लेबाजों के चोटिल होने की खबर आ रही है। 7 जुलाई को ही इंग्लैंड में एक क्रिकेट मैच के दौरान भारतीय मूल के खिलाड़ी चौबीस साल के बावलन पद्मनाथन की मौत छाती में गेंद लगने के कारण हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को इंग्लैंड में ही एक और मैच में बल्लेबाज को बाउंसर लगा और वह तुरंत मैदान पर ही गिर पड़ा।
बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी
इंग्लैंड के टांटन में खेले जा रहे काउंटी क्रिकेट के एक मुकाबले में यह हादसा हुआ। एलवी काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट और ससेक्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन समरसेट के बल्लेबाज क्रेग ओवरटन को विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज मैथ्यू होबडन का बाउंसर लगा। बाउंसर लगते ही बल्लेबाज ओवरटन मैदान पर ही कुछ देर तक पड़े रहे।
बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी
क्रेग ओवरटन के मैदान पर काफी देर तक पड़े रहने से वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी भी डर गए और सभी बल्लेबाज का कुशलक्षेम पूछने लगे। ससेक्स के कप्तान एड जोएस बल्लेबाज से हालचाल पूछा। हालांकि ओवरटन लकी रहे कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही।