फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

Thu, 16 Jul 2015 12:41 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

Captain ajinkya rahane equals kapil dev s record
भारत की युवा टीम ने नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में जिम्बाब्वे की धरती पर लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप का कारनामा कर दिखाया। इस सीरीज में 3-0 से जीत के साथ ही जहां कप्‍तान रहाणे ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, वहीं युवा बल्लेबाज केदार जाधव ने वर्तमान कप्तान धोनी के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

Captain ajinkya rahane equals kapil dev s record
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केदार जाधव ने सबसे तेज शतक ठोंकने के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपने चौथे ही वनडे में करियर का पहला शतक ठोंक दिया जो सबसे कम पारी खेलकर शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज ही सबसे कम 5 वनडे पारी खेलकर शतक लगाने का कारनामा किया था।

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

Captain ajinkya rahane equals kapil dev s record
केदार जाधव ने जहां अपने चौथे वनडे में पहला शतक जड़ने का कारनामा किया वहीं इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मनोज प्रभाकर के नाम दर्ज था। दोनों ने अपने पांचवें वनडे में पहला शतक जड़ा था। दिलचस्प यह है कि केदार भी धोनी की ही तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, हालांकि इस सीरीज में विकेटकीपिंग का जिम्मा रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

Captain ajinkya rahane equals kapil dev s record
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केदार जाधव ने शतक लगाया। वह विदेशी धरती पर इस बल्लेबाजी नंबर पर आते हुए शतक लगाने वाले 2011 के बाद पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले आखिरी बार यूसुफ पठान ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर शतक लगाया था।
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

Captain ajinkya rahane equals kapil dev s record
इस मैच में केदार जाधव ने जहां शतक लगाया वहीं नवोदित बल्‍लेबाज मनीष पांडे ने 71 रनों की पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी करते हुए वह शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 71 रन पर ही आउट हो गए। वनडे इतिहास में आज तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अपने पहले ही वनडे में शतक जमाने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed