रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी
भारत की युवा टीम ने नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में जिम्बाब्वे की धरती पर लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप का कारनामा कर दिखाया। इस सीरीज में 3-0 से जीत के साथ ही जहां कप्तान रहाणे ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, वहीं युवा बल्लेबाज केदार जाधव ने वर्तमान कप्तान धोनी के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केदार जाधव ने सबसे तेज शतक ठोंकने के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपने चौथे ही वनडे में करियर का पहला शतक ठोंक दिया जो सबसे कम पारी खेलकर शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज ही सबसे कम 5 वनडे पारी खेलकर शतक लगाने का कारनामा किया था।
रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी
केदार जाधव ने जहां अपने चौथे वनडे में पहला शतक जड़ने का कारनामा किया वहीं इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मनोज प्रभाकर के नाम दर्ज था। दोनों ने अपने पांचवें वनडे में पहला शतक जड़ा था। दिलचस्प यह है कि केदार भी धोनी की ही तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, हालांकि इस सीरीज में विकेटकीपिंग का जिम्मा रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज है।
रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केदार जाधव ने शतक लगाया। वह विदेशी धरती पर इस बल्लेबाजी नंबर पर आते हुए शतक लगाने वाले 2011 के बाद पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले आखिरी बार यूसुफ पठान ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर शतक लगाया था।
रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी
इस मैच में केदार जाधव ने जहां शतक लगाया वहीं नवोदित बल्लेबाज मनीष पांडे ने 71 रनों की पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी करते हुए वह शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 71 रन पर ही आउट हो गए। वनडे इतिहास में आज तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अपने पहले ही वनडे में शतक जमाने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है।