साल 2015 में भारतीय क्रिकेटरों की जिंदगी के 9 'खूबसूरत' पल
साल 2015 अब खत्म होने को है। इस साल के गुजरने में अब चंद रोज ही शेष रह गए हैं। हर बार की तरह यह साल भी कइयों की जिंदगी में बहार बन कर आया तो कइयों के लिए बुरा साल साबित हुआ। यहां हम आपको टीम इंडिया से जुड़े 9 बड़े क्रिकेटरों के मैदान से बाहर की जिंदगी के उन बेहद खूबसूरत पल के बारे में बताएंगे जिनका इंतजार हर किसी को अपने जीवन में जरूर होता है।
(प्रस्तुति और संकलन- सुरेंद्र कुमार वर्मा)
साल 2015 में भारतीय क्रिकेटरों की जिंदगी के 9 'खूबसूरत' पल
शुरुआत टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ही करते हैं। यूं तो मैदान पर उनके लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा और कई जगह उनकी टीम को हार मिली। लेकिन निजी जिंदगी के लिए यह साल बेहद खास रहेगा क्योंकि इस साल वह एक बेटी के पापा बन गए। साल की शुरुआत में जब वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप खेलने गए हुए थे तो 6 फरवरी पत्नी साक्षी ने गुडगांव में एक बेटी को जन्म दिया।
साल 2015 में भारतीय क्रिकेटरों की जिंदगी के 9 'खूबसूरत' पल
धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के लिए यह साल भी टीम इंडिया में वापसी का इंतजार करते-करते गुजर गया लेकिन इसी साल उन्होंने अपनी ढेरों प्रेयसी में से एक को जीवनसंगिनी बनाने का फैसला लेते हुए दिवाली के समय सगाई कर ली। मंगेतर अभिनेत्री हेजेल कीच के साथ वह अगले साल फरवरी में शादी करने जा रहे हैं।
साल 2015 में भारतीय क्रिकेटरों की जिंदगी के 9 'खूबसूरत' पल
युवराज सिंह की तरह हरभजन सिंह भी टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे थे और उनका यह इंतजार भी पूरा हुआ। साथ ही इस साल उन्होंने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत भी कर ली। 29 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड गीता बसरा के साथ सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लिया।
साल 2015 में भारतीय क्रिकेटरों की जिंदगी के 9 'खूबसूरत' पल
दिनेश कार्तिक के जीवन में यह साल बेहद शानदार रहा। अगस्त में उन्होंने देश की शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ सात फेरे ले लिए। कार्तिक की पहली शादी सफल नहीं रही थी ऐसे में उम्मीद है कि उनकी दूसरी शादी जरूर कामयाब रहेगी।