{"_id":"c10885f7035dbeeceab32340fec1ea50","slug":"bb-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'
Tue, 10 Mar 2015 08:36 AM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश ने मध्य क्रम के बल्लेबाजों के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 2011 में उलटफेर करने के बाद 2015 में भी उलटफेर कर दिया। मजेदार बात यह रही कि दोनों ही बार बांग्ला टीम ने इंग्लैंड को अपना शिकार बनाया। इस जीत के साथ ही बांग्ला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई तो इंग्लैंड की चुनौती इस हार से यहीं पर खत्म हो गई।
गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'
2 of 9
एडिलेड में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की शुरुआत काफी गिरते-पड़ते हुई थी। और जिस तरह से उसकी शुरुआत हुई थी उससे यही लगा कि टीम सस्ते में ही सिमट जाएगी लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभाल लिया और उसके लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। स्विप शॉट खेलने के प्रयास में कुछ इस तरह से गिर गए मुशफिकर रहीम।
गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'
3 of 9
बेहद खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश के महमुदुल्लाह ने मुशफिकर रहीम के साथ पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। बांग्लादेश की ओर से वर्ल्ड कप में यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'
4 of 9
चौथे नंबर पर महमुदुल्लाह जब बल्लेबाजी करने आए उसकी टीम 8 रन पर 2 विकेट गंवा देने से संकट का सामना कर रही थी। इस बल्लेबाज ने साहसिक पारी खेलते हुए शतक लगाकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले अपनी टीम के पहले बल्लेबाज भी बन गए। मुशफिकर रहीम भी शतक ठोंक सकते थे लेकिन वह महज 11 रन से इस मुकाम से दूर रह गए।
विज्ञापन
गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'
5 of 9
एडिलेड में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में एक दुर्लभ लेकिन दिलचस्प वाकया हुआ। क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार ही हुआ है कि जब एक मैच में किसी टीम के शीर्ष स्तर के 5 बल्लेबाजों में से 3 बल्लेबाज एक ही स्कोर पर आउट हो गए हों। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दोनों ओपनर तमीम इकबाल, इमरुल कायेस के अलावा साकिब अल हसन 2-2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।