फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच

Thu, 03 Mar 2016 01:29 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन

गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच

Bangladesh vs Pakistan: Read Excitement 8th match of Asia Cup
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला शुरुआत में रोमांचक लग रहा था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ताबड़तोड़ पाक टीम के विकेट झटककर मैच को एकतरफा बना दिया। फिर इसके बाद मोहम्मद आमिर के शुरुआती झटकों ने मैच में फिर से रोमांच को लौटा दिया लेकिन विराट कोहली और युवराज की पारी ने भारत को आसान जीत दिला दी। हालांकि इससे ज्यादा रोमांच तो बांग्लादेश और पाक के बीच मैच में आया।

गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच

Bangladesh vs Pakistan: Read Excitement 8th match of Asia Cup

एशिया कप के 8वें मैच में बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। पाक को अपनी चुनौती बनाए रखने के लिए जहां यह मैच जीतना जरूरी था तो वहीं मेजबान बांग्लादेश को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए इस मैच में हार हाल में जीत हासिल करना ही था। मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवरों में यह रोमांच सांस थाम लेने जैसा हो गया था। अगर आप इस मैच के रोमांच को नहीं जान सके तो एक झटके में पढ़ें आखिरी ओवरों के रोमांच को।

गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच

Bangladesh vs Pakistan: Read Excitement 8th match of Asia Cup
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मेजबान टीम को 130 रनों का लक्ष्य दिया और बांग्लादेश ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन बना लिए थे। क्रीज पर महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन खेल रहे थे, टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 40 रनों की दरकार थी। 16वां ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने डाला और सिर्फ 5 रन देकर मेजबान टीम की धड़कन बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच

Bangladesh vs Pakistan: Read Excitement 8th match of Asia Cup
शाहिद अफरीदी ने 17वां ओवर डालने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को गेंद थमाई लेकिन ओवर की दूसरी गेंद पर महमुदुल्लाह ने छक्का जड़ दिया। लेकिन इसके बाद गेंदबाज ने वापसी की और पूरे ओवर में छक्के के साथ कुल 9 रन ही दिए।
विज्ञापन

गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच

Bangladesh vs Pakistan: Read Excitement 8th match of Asia Cup
अंतिम 18 गेंदों में 26 रनों की दरकार थी। मोहम्मद आमिर अपना आखिरी ओवर डालने जा रहे थे। आमिर ने पहली गेंद पर 0 रन देने के बाद अपनी दूसरी गेंद पर शाकिब को बोल्ड कर पाक को बड़ी सफलता दिलाई। लेकिन क्रीज पर आए नए बल्लेबाज मशरफे मुर्तजा ने अगली लगातार 2 गेंदों पर चौका जड़कर टीम को थोड़ी राहत दी। हालांकि वह अगली 2 गेंदों पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया और अंतिम 12 गेंदों में 18 रन बनाने थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed