{"_id":"132116de7d6cf08f9e1e5c9b35d1e180","slug":"australia-clinch-odi-series-to-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
Mon, 14 Sep 2015 04:00 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार का बदला वनडे सीरीज से ले ही लिया। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के 4 बड़े खिलाड़ियों को संन्यास लेना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम किया। सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया मिचेल मार्श को।
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
2 of 6
मैनचेस्टर में खेले गए निर्णायक मुकबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम वनडे में आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। एशेज टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस जीत के साथ अपना मलाल कुछ कम किया।
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
3 of 6
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर मिचेल मार्श ने शानदार खेल दिखाया और इस मैच में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। 5 मैचों की सीरीज में मार्श ने कुल 8 विकेट निकाले और 100 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें एक फिफ्टी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
4 of 6
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 33 ओवरों में महज 138 रनों पर आउट हो गई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच (70 नाबाद) की मदद से 24.2 ओवरों में दो विकेट पर 140 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को मिचेल स्टार्च की बाउंसर से चोटिल होने के बाद रिटायर हर्ट होना पड़ा।
विज्ञापन
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
5 of 6
हेलमेट के बावजूद सिर पर लगी चोट के तुरंत बाद मेडिकल स्टाफ को मैदान पर आना पड़ा। बाद में मोर्गन पवेलियन लौट गए। उनकी जगह जेम्स टेलर ने टीम की कप्तान संभाली। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स (42) और आदिल रशीद ने नाबाद 35 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 27 रन देकर चार और हैस्टिंग ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।