क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट में लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते ही रहते हैं। साल 2015 के खत्म होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है तो एक और नायाब रिकॉर्ड बन गया है। हालांकि यह बेहद शानदार रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से नहीं निकला है।
क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया
जिस रिकॉर्ड की बात हम करने जा रहे हैं वो है क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) को मिलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक हजार शतक लगाने का रिकॉर्ड। क्या आप जानते हैं कि यह रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के शतक से बना है। ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस लिस्ट में टीम इंडिया और पाकिस्तान किस नंबर पर हैं।
क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा शतक लगाने के मामले दुनिया की सिर्फ 9 टीमें ही ऐसा कर सकी हैं। जिम्बाब्वे इस पायदान पर नौंवे स्थान पर है और उसने 606 मैचों से 107 शतक लगाए हैं। इसके बाद आठवें पायदान पर न्यूजीलैंड है जिसने 1183 मैचों से 377 शतक लगाए हैं उसके बल्लेबाजों ने।
क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में श्रीलंका सातवें नंबर पर है और उसकी ओर से 1077 मैचों से 393 शतक ठोंके गए हैं। छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है और उसकी ओर से 1026 मैचों से 501 शतक लगाए गए हैं। पांचवें पायदान पर आता है पाकिस्तान जिसकी ओर से 1345 मैचों से 543 शतक लगे हैं।
क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया
चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम है जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1317 मैच खेले हैं और 629 शतक लगाए गए हैं उसकी ओर से। जबकि 1890 फिफ्टीज भी लगे हैं।