टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा
5 बार एशिया कप जीत चुकी टीम इंडिया इस बार भी खिताब के प्रबल दावेदारों में है। इस बार एशिया कप वनडे के बजाए टी-20 के फॉरमेट में खेला जाएगा, इसलिए यह मुकाबला दुनिया की नंबर वन टीम के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि बांग्लादेश पहुंच चुकी धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम मैदान पर उतरने को तैयार है।
टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा
टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी खिताब के रेस में हैं। हालांकि इन दोनों टीमों का हाल का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस साल श्रीलंका अपने दोनों टी-20 सीरीज हार चुकी है तो पाक भी पिछली सीरीज गंवा चुका है। भारत एशिया कप से पहले पिछले 20 दिनों के अंदर 2 टी-20 सीरीज जीत चुका है। बावजूद इसके टीम इंडिया की खिताब की राह आसान नहीं है।
टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा
पहली बार खेले जा रहे 20-20 ओवरों के एशिया कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया को खिताबी सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। भारत के अलावा पाक, श्रीलंका और मेजबान बांग्लादेश की टीमें हैं जो उसे कड़ी चुनौती देंगी। भारत की राह में ये 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो उसके लिए मुसीबत बन सकते हैं।
टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा
शुरुआत, बांग्लादेश के 20 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से करते हैं जिन्होंने एक साल पहले टीम इंडिया के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत की और उस सीरीज के पहले दो मैच में 5 और 6 विकेट झटक लिए थे। टी-20 में वह पहली बार भारत के सामने होंगे और भारतीय खिलाड़ी पिछली बार के उनके खेल को नहीं भुले होंगे। टी-20 में 7 मैचों से 10 विकेट निकाल चुके हैं।
टीम इंडिया की जीत में ये 8 क्रिकेटर बन सकते हैं रोड़ा
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी भी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। वह कप्तान के साथ-साथ धाकड़ ऑलराउंडर भी हैं। मध्य क्रम में वह छोटी सी लेकिन विस्फोटक पारी खेलने में माहिर हैं। साथ ही गेंदबाजी में वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। 90 मैचों से 91 विकेट लेकर वह अपनी टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज भी बने हुए हैं।