फिक्सिंग से पहले 'रंगीन मिजाजी' के लिए चर्चा में आए थे रऊफ
पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ एक बार फिर चर्चा में लौट गए हैं। इस बार वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन के आरोप में 5 साल के प्रतिबंध लगाए जाने के कारण सुर्खियों में हैं।
फिक्सिंग से पहले 'रंगीन मिजाजी' के लिए चर्चा में आए थे रऊफ
साथ ही अंपायर रऊफ आईपीएल 2013 में आईपीएल में हुए स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में 'वांटेड' लोगों की सूची में शामिल थे। उन्होंने उस साल आईपीएल के दौरान अपने खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने से पहले ही भारत छोड़ा था।
फिक्सिंग से पहले 'रंगीन मिजाजी' के लिए चर्चा में आए थे रऊफ
मैदान में स्पॉट फिक्सिंग के कारण प्रतिबंद झेलने वाले असद रऊफ पहले भी विवादों में रहे हैं। अगस्त 2012 में मुंबई की एक मॉडल लीना कपूर ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। तब उन्होंने कहा था कि रऊफ ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। (फोटो-सोशल मीडिया से)
फिक्सिंग से पहले 'रंगीन मिजाजी' के लिए चर्चा में आए थे रऊफ
मॉडल लीला कपूर ने अंपायर रऊफ से अपनी नजदीकी की हकीकत दुनिया को दिखाने के लिए सोशल साइटों पर अंतरंग तस्वीरें भी डाली थीं। शुरुआत में रऊफ ने लीना को पहचानने से इंकार किया था लेकिन तस्वीरें सामने आने के बाद वे मान गए थे कि दोनों परिचित हैं। (फोटो-सोशल मीडिया से)
फिक्सिंग से पहले 'रंगीन मिजाजी' के लिए चर्चा में आए थे रऊफ
तब असद रऊफ ने अपनी सफाई में कहा था कि लीना ने टीवी शो बिग बॉस में एंट्री पाने के लिए बॉलीवुड में उनकी जान-पहचान का फायदा उठाने की कोशिश की थी। बाद में मामला दोनों ने आपसी समझ से सुलझा लिया था। (फोटो-सोशल मीडिया से)