इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार
इंग्लैंड ने जिस खास पल का एक-दो नहीं बल्कि 79 साल तक लंबा इंतजार किया वो अब जाकर खत्म हुआ। आखिरकार इंग्लैंड की टीम अब चैंपियन बन गई है।
इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार
इंग्लैंड ने 79 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार डेविस कप पर कब्जा जमा लिया है। इंग्लिश टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 3-1 से हराकर अजेय बढ़त बनाने के साथ ही खिताब भी अपने नाम कर लिया।
इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार
इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत में उसने नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का बड़ा योगदान रहा। 5 मैचों के फाइनल में 2-1 की बढ़त लेने के बाद रिवर्स सिंगल्स के पहले मुकाबले में टीम के शीर्ष खिलाड़ी एंडी मरे ने डेविड गोफिन को 6-3, 7-5, 6-3 से हरा दिया। इसके साथ ही टीम को 3-1 की अजेय बढ़त मिल गई और खिताब जीत लिया।
इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार
इंग्लैंड ने फाइनल में पहुंचने से पहले कई बड़ी टीमों को हराया था। बेल्जियम से पहले अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को धूल चटाई थी।
इंग्लैंड बन गया चैंपियन, खत्म किया 79 साल का लंबा इंतजार
एंडी मरे इस जीत के साथ ही डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में 1981 के बाद से
लगातार 8 जीत हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जॉन
मैकनरो और मैट विलेंडर भी ऐसा कर चुके हैं।