क्रिकेट के नए 'डॉन' जिसने आउट हुए बगैर बना दिए सबसे ज्यादा रन
ऐसा लगता है कि क्रिकेट वर्ल्ड को अगला डॉन ब्रेडमैन मिल गया है। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ने अपने लाजवाब टेस्ट करियर में 99.94 की औसत से रन बनाए थे जिसे एक दुर्लभ रिकॉर्ड माना जाता रहा है। 1948 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद आज भी कोई बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड के करीब भी नहीं पहुंच सका। सचिन तेंदुलकर भी नहीं।
क्रिकेट के नए 'डॉन' जिसने आउट हुए बगैर बना दिए सबसे ज्यादा रन
हम यहां जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं वो हैं ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स। वोग्स विलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पारी में 176 रन बना चुके हैं। इस तरह से उनका टेस्ट में बल्लेबाजी का औसत 100.33 का हो गया है। उनका यह औसत एक से ज्यादा टेस्ट पारी खेलने वाले दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की औसत से ज्यादा है।
क्रिकेट के नए 'डॉन' जिसने आउट हुए बगैर बना दिए सबसे ज्यादा रन
औसत के मामले में 100 के पार पहुंच चुके एडम वोग्स का अगला रिकॉर्ड और भी दिलचस्प है। उन्होंने अपने करियर में आउट हुए बगैर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर का यह रिकॉर्ड तोड़ा है।
क्रिकेट के नए 'डॉन' जिसने आउट हुए बगैर बना दिए सबसे ज्यादा रन
टेस्ट करियर में एक बार भी आउट हुए बगैर लगातार पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गैरी सोबर्स। सोबर्स ने एक पारी में नाबाद 365 रन बनाए। फिर अगली पारी में वह शतक जमाते हुए 125 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इस तरह से एक बार आउट हुए बगैर कुल 490 रन बनाए।
क्रिकेट के नए 'डॉन' जिसने आउट हुए बगैर बना दिए सबसे ज्यादा रन
गैरी सोबर्स का यह रिकॉर्ड तोड़ा सचिन तेंदुलकर ने। उन्होंने 2004 में लगातार 3 टेस्ट मैचों की लगातार 4 पारियों में आउट हुए बगैर रन बनाते हुए रिकॉर्ड 497 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 241 और नाबाद 60 (सिडनी टेस्ट) रन बनाए। फिर उन्होंने नाबाद 194 (मुल्तान टेस्ट) और 2 रन (लाहौर टेस्ट) बनाए। लगातार 3 शानदार पारी खेलने के बाद वह चौथी पारी में 2 रन पर आउट हो जिससे बिना आउट हुए 500 रन बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए।