'शादी के मौसम' में एक और भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई
ऐसा लगता है कि क्रिकेटरों के लिए यह समय क्रिकेट के इतर अपनी दूसरी पारी शुरू करने का यह सबसे मुफीद समय है। तभी तो एक के बाद एक क्रिकेटर अपनी दूसरी पारी शुरू करने में जुटे हैं।
(सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से)
'शादी के मौसम' में एक और भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई
पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर धवल कुलकर्णी और दिनेश कार्तिक के अलावा पाक के विराट कोहली कहे जाने वाले अहमद शहजाद ने शादी कर ली है।
'शादी के मौसम' में एक और भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई
साल 2015 में शादी या सगाई करने वाले क्रिकेटरों में एक और नाम जुड़ गया है। टीम इंडिया के लिए खेल चुके और आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले तेज गेंदबाद ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है।
'शादी के मौसम' में एक और भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई
हम यहां जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उनका नाम है अभिमन्यु मिथुन। भारतीय खिलाड़ी अभिमन्यु ने चेन्नई में 23 सितंबर को एक बेहद शानदार कार्यक्रम में दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री राधिका की बेटी रायने से सगाई कर ली। इस समारोह में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।
'शादी के मौसम' में एक और भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई
दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस राधिका की बेटी है रायने राधिका।