AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला
दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि यह उनके शानदार करियर का सौवां टेस्ट मैच है, और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले अफ्रीकी टीम के सातवें खिलाड़ी हैं। लेकिन इस यादगार मैच में टीम को एक झटका भी लगा क्योंकि 2009 से चला आ रहा एक सिलसिला टूट गया जिससे टीम खुश नहीं है।
AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला
दक्षिण अफ्रीका के सुपर स्टार बल्लेबाज और भारत में लोकप्रिय विदेशी क्रिकेट सितारे एबी डीविलियर्स के लिए आज 14 नवंबर का दिन बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर में मैच खेलने का शतक ठोंक दिया। भारत के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला
एबी डीविलियर्स ने अपने सौवें टेस्ट मैच में उस समय शानदार पारी खेली जब टीम को इसकी बेहद जरूरत थी। एक छोर संभालकर उन्होंने 85 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो दर्शकों ने जोरदार ताली के साथ उनका स्वागत किया। दर्शकों ने उनके हर शॉट पर ताली बजाई।
AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला
डीविलियर्स के लिए इस यादगार मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम के बेहद खास और दुनिया के शीर्ष गेंदबाज डेल स्टेन अनफिट होने के कारण सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में नहीं उतर सके। तेज गेंदबाज होने के बावजूद उनका फिटनेस इस कदर शानदार रहा कि वह 2009 से लगातार टीम में बने रहे और टीम के खेले हर टेस्ट मैच में शामिल रहे।
AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला
'स्टेनगन' यानी डेल स्टेन ने 2009 से लगातार टेस्ट मैच खेले हैं। अफ्रीकी टीम के लिए तब से लेकर स्टेन ने लगातार 48 मैच खेले हैं। वह टीम के लिए आखिरी बार 2009 में सेंचुरियन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे।