वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'
पिछले हफ्ते धर्मशाला में खेले गए वनडे मैच में 2 शतक लगे। एक शतक विराट कोहली ने लगाया तो दूसरा वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स ने। लेकिन कोहली का शतक बेहद खास रहा क्योंकि 25 मैचों के बाद उनके बल्ले से शतक निकला। साथ ही वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए।
वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 20 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। इससे पहले सिर्फ 7 बल्लेबाजों ने ही इस मुकाम को छुने में सफलता हासिल की। आइए, जानते हैं वनडे के 8 'बेताज बादशाह' बल्लेबाजों के बारे में।
वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'
पाकिस्तान के ओपनर सईद अनवर वनडे क्रिकेट में 20 या 20 से ज्यादा शतक लगाने वाले 8 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने 1989-2003 तक चले करियर में 247 मैचों में 20 शतक लगाए।
वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली ही एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे में 20 शतक लगाए हैं और वह इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। 2008 में वनडे करियर शुरू करने वाले कोहली ने 141 मैचों में 20 शतक लगाए हैं।
वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले 8 'बेताज बादशाह'
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स के बल्ले से कुल 21 शतक निकले। उन्होंने 1996 से लेकर 2010 के बीच 248 वनडे मैचों में 21 शतक लगाए।