अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज
किसी भी बल्लेबाज के लिए इससे बड़ी और शानदार बात क्या हो सकती है कि वह अपने पहले ही वनडे मैच में शतक ठोंक दे। अब तक 10 ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपने ही वनडे मैच में शतक ठोंकने का कारनामा करते हुए करियर को आगे बढ़ाया। जानते हैं इन्हीं 10 बल्लेबाजों में से खेली गई 7 सबसे बड़ी पदार्पण पारियां।
अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज
अपने पहले ही वनडे मैच में शतक मारने और किसी भी बल्लेबाज के पदार्पण वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में सातवें नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के रॉब निकोल। निकोल ने 20 अक्टूबर, 2011 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की और नाबाद 108 रनों की पारी खेल डाली।
अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज
छठे पायदान पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज जिन्होंने 11 जनवरी, 2013 को मेलबर्न में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की और 129 गेंदों में 112 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 14 चौके भी जमाए थे।
अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज
अपने पदार्पण वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्लेबाज एंडी फ्लॉवर। फ्लॉवर ने 23 फरवरी, 1992 को श्रीलंका के खिलाफ 152 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेली।
अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ये 7 बल्लेबाज
पहले ही वनडे मैच में शतक मारने के साथ-साथ सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने 10 जनवरी, 2009 को ऑकलैंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करते हुए नाबाद 122 रनों की पारी खेल डाली। इसके लिए उन्होंने 135 गेंदें खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए।