पाक से मिले ये 6 सबक भारत को दिलाएंगे SA से जीत!
टीम इंडिया ने पिछले रविवार को महामुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में लगातार छठी जीत दर्ज कराई थी। भारत यूं तो यह मैच आसानी से जीत गया लेकिन उसने उस मैच में जीत के बावजूद कुछ बड़ी गल्तियां की थी। भारत को उस मैच से सबक लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और बड़े मुकाबले में उतरना होगा।
पाक से मिले ये 6 सबक भारत को दिलाएंगे SA से जीत!
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हर बार हराया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका से वह हर बार हारी है, लेकिन धोनी की टीम इस बार हार के इस सिलसिले को तोड़ना चाहती है। दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए उसे पाक के खिलाफ मुकाबले से 6 सबक लेने ही होंगे। आइए, हम आपको बताते हैं कि वो 6 सबक कौन से हैं जिनसे सीख लेकर भारत अफ्रीकी टीम को हराकर जीत के रथ पर सवार हो सकती है।
पाक से मिले ये 6 सबक भारत को दिलाएंगे SA से जीत!
पाक के खिलाफ मुकाबले से मिले सबक में पहला सबक यही है कि टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को अपने शॉट चयन पर ध्यान देना होगा। रोहित इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं और बड़ी पारियां खेलने में महारत रखते हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकना होगा और इसके लिए अच्छे शॉट का चयन खास होगा। अनावश्यक शॉट खेलकर अपना विकेट फेंकने से बचना होगा।
पाक से मिले ये 6 सबक भारत को दिलाएंगे SA से जीत!
दूसरा सबक यह है कि विकेट गिरने की सूरत में टीम इंडिया को हड़बड़ी में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करना चाहिए। पाक के खिलाफ मैच में शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले अंजिक्य रहाणे को रोककर अन्य बल्लेबाजों को भेजा गया। हालांकि सुरेश रैना बड़ी पारी खेलने में जरूर कामयाब रहे लेकिन रहाणे शून्य पर आउट हो गए। रहाणे से ऊपर आए धोनी और रवींद्र जडेजा भी नाकाम हुए जिससे भारत 20-30 रन कम बना सका था।
पाक से मिले ये 6 सबक भारत को दिलाएंगे SA से जीत!
तीसरा सबकः टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्लॉग ओवरों में बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन पाक के खिलाफ मुकाबले में वह रहाणे से पहले बल्लेबाजी करने आए और 13 गेंदों में 18 रन ही बना सके। उनसे अंतिम ओवरों में कुछ और बड़े शॉट की दरकार थी लेकिन एक चौका और एक छक्का लगा पाए थे। भारत इस मैच में मुश्किल से 300 रन बना पाया लेकिन उनके आने से पहले टीम 330 के करीब जा रही थी।