{"_id":"ad9b2e7afac53a8958d419c6b751ab1a","slug":"5-time-rohit-innings-went-in-vain-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्थ में ही नहीं 5 बार रोहित की बड़ी पारियां गई हैं 'बेकार'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पर्थ में ही नहीं 5 बार रोहित की बड़ी पारियां गई हैं 'बेकार'
Thu, 14 Jan 2016 07:01 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
पर्थ में ही नहीं 5 बार रोहित की बड़ी पारियां गई हैं 'बेकार'
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने पर्थ वनडे में अपने बल्ले का लोहा मनवाया। शानदार 171 रनों की शतकीय पारी खेली। लेकिन टीम को फायदा नहीं हुआ। आगे जानते हैं ऐसे ही कुल 5 मामले, जब रोहित की बड़ी पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकी।
पर्थ में ही नहीं 5 बार रोहित की बड़ी पारियां गई हैं 'बेकार'
2 of 6
सबसे पहला और ताजा मामला सोमवार को पर्थ में देखने को मिला। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 171 रनों की तूफानी पारी खेली। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई धरती में मेजबान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 309 रन बनाया लेकिन टीम यह मैच हार गई।
पर्थ में ही नहीं 5 बार रोहित की बड़ी पारियां गई हैं 'बेकार'
3 of 6
2011 में अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 95 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उस वक्त रोहित की वह मैराथन पारी थी, क्योंकि टीम के दोनों ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर सस्ते में आउट हो चुके थे। रोहित इस मैच में शतक से क्या चूके, पूरी भारतीय टीम मेहमान वेस्टइंडीज के 260 रनों के जवाब में 219 रन ढ़ेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्थ में ही नहीं 5 बार रोहित की बड़ी पारियां गई हैं 'बेकार'
4 of 6
वनडे वर्ल्ड कप 2015 से ठीक पहले ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का दूसरा वनडे था। रोहित ने इस मैच में 4 छक्के और 9 चौके लगाकर 138 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 267 रन भी बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 49वें ओवर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पर्थ में ही नहीं 5 बार रोहित की बड़ी पारियां गई हैं 'बेकार'
5 of 6
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल सम्पन्न हुई फ्रीडम सीरीज के पहले टी-20 मैच में रोहित ने 106 रनों की आतिशी पारी खेली थी। धर्मशाला में हुए इस मैच में रोहित ने महज 66 गेदों में यह कारनामा कर दिखाया था और टीम के स्कोर को 20 ओवरों में 199 रन तक पहुंचाया। लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।