फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक

Wed, 27 Jan 2016 11:53 AM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन

टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक

5 Stars in Team India s Victory in t20
महिला टीम की जीत के बाद सभी यह सोच रहे थे कि धोनी की टीम भारत को एडिलेड में दोहरी सफलता दिला पाएगी कि नहीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में जोरदार संघर्ष दिखाया और खेल के हर मैदान पर कंगारुओं को उन्नीस ही साबित किया। भारत की फिरकी गेंदबाजी ने कंगारुओं के देश में अपना रंग दिखा ही दिया। बल्लेबाज तो लगातार चल ही रहे हैं। आज टीम की फिल्डिंग भी शानदार रही।

टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक

5 Stars in Team India s Victory in t20

एडिलेड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन टीम इंडिया को दोहरी सफलता मिली। पहले महिलाओं की टीम ने फिर धोनी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 मैच में हरा दिया। आइए, जानते हैं धोनी की टीम की शानदार जीत के 5 नायकों को।

टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक

5 Stars in Team India s Victory in t20

विराट कोहली, भारत की जीत के पहले नायक हैं जिन्होंने दोहरे झटके से उबारते हुए तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 55 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 90 रन बनाए। वह सिर्फ 10 रन से अपने शतक से रह गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक

5 Stars in Team India s Victory in t20

दूसरे नायक रहे, सुरेश रैना जो लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौट रहे थे और जब बल्लेबाजी करने आए तो भारत को दोहरा झटका लग चुका था। ऐसे में उन्होंने विराट कोहली के साथ 134 रनों की साझेदारी की जिससे टीम 188 रन बना सकी। रैना ने भी तूफानी पारी खेली और 34 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

टीम इंडिया की दोहरी सफलता, जीत के ये रहे 5 नायक

5 Stars in Team India s Victory in t20

जीत के तीसरे नायक की बात करें तो अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। उन्होंने फटाफट खेल के पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। डेविड वार्नर को सस्ते में आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाने के बाद फिर कसी हुई गेंदबाजी करते हुए कंगारुओं को रन बनाने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed