फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

Sat, 06 Sep 2014 01:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Sep 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

5 main reasons of team india's defeats in leeds.
वर्ल्ड चैंपियन भारत ने टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वनडे सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को बुरी तरह से धो दिया। भारत के आगे लचर प्रदर्शन के कारण मेजबान इंग्लैंड की खूब आलोचना भी हुई। टीम इंडिया ने जहां 24 साल बाद इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती है, वहीं इंग्लैंड ने अंतिम वनडे मैच में जीत हासिल कर लगातार हार के सिलसिले को खत्म कर दिया है।

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

5 main reasons of team india's defeats in leeds.
टीम इंडिया इंग्‍लैंड में पहली बार पांच मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बेहद करीब थी लेकिन उसे अंतिम मैच में ही हार का सामना करना पड़ गया। आइए, जानते हैं भारत की हार के पांच अहम कारण।

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

5 main reasons of team india's defeats in leeds.
उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार ने भारत को 7 ओवर के अंदर ही दोहरी सफलता दिला दी थी लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाज विपक्षी बल्‍लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। उमेश और जडेजा ने 7 रन से ज्यादा प्रति ओवर के हिसाब से रन दिए, जबकि भुवी और मोहम्मद शमी भी काफी खर्चीले साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

5 main reasons of team india's defeats in leeds.
भारत को नियमित अंतराल पर एक छोर से सफलता जरूर मिल रही थी लेकिन दूसरे छोर पर जोई रूट ने अपना विकेट बचा कर रखा था। रूट ने सीरीज में अपनी पिछली नाकामी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और शानदार शतक लगाया। 113 रनों की पारी में रूट ने 10 चौके के अलावा 3 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

5 main reasons of team india's defeats in leeds.
भारतीय गेंदबाजों की शुरुआती सफलता से इंग्लैंड की रन गति काफी धीमी थी और वह 35 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना पाया। लेकिन इसके बाद पावरप्ले और पुछल्ले बल्‍लेबाजों की आतिशी पारी ने भारत का खेल बिगाड़ दिया। अंतिम 15 ओवरों में इंग्लैंड ने 145 रन अपने खाते में जोड़े। जोई रूट के शतक के अलावा जोस बटलर ने 49 (5 चौका और 2 ) और बेन स्टोक्स ने 39 रन (3 चौका और 2 छक्का) बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed