RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक जैसी सफलता
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने डेल स्टेन की अनुपस्थिति का टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम को 20 ओवर से पहले ही समेट दिया। 20 ओवर में उसकी टीम की ओर से एक कमाल की बात भी हुई। स्टेन लगातार 2 मैचों से टीम से बाहर हैं।
RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक जैसी सफलता
तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने क्रिस गेल को आउट कर विकेट लेने की शुरुआत जरूर की लेकिन इसके बाद वह और विकेट नहीं ले सके। लेकिन हैदराबाद टीम की ओर से एक नहीं बल्कि 3 गेंदबाजों ने एक ही ओवर में एक से ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया। शुरुआत रवि बोपारा ने की। इसके बाद दो अन्य गेंदबाजों ने यही काम किया जिसमें एक ने तों 5 गेंद में ही 3 विकेट निकाल लिए।
RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक जैसी सफलता
रवि बोपारा ने आरसीबी की पारी की 12वें ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर कप्तान विराट कोहली को बोल्ड किया। फिर मंदीप सिंह को कैच आउट कराकर चलता किया। बोपारा के पास हैट्रिक लेने का बढ़िया मौका उनके अगले ओवर में था लेकिन वह यह कमाल नहीं कर पाए।
RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक जैसी सफलता
आरसीबी की पारी के 19वें ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पारी का सबसे शानदार ओवर डाला। तीसरी गेंद पर एबी डीविलियर्स को कैच आउट कराया। फिर अगली ही गेंद पर सियन एबॉट को चलता किया। हालांकि वह भी हैट्रिक से चूक गए लेकिन 2 गेंद के बाद वह हर्शल पटेल का विकेट लेने में सफल हो गए। 5 गेंद में 3 विकेट उनके खाते में गए।
RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक जैसी सफलता
आरसीबी की पारी का 20वां ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार। भुवनेश्वर ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने वाले वरुण आरोन को बोल्ड कर दिया। इसके एक गेंद के बाद यानी पांचवीं गेंद पर अबू अहमद को भी बोल्ड कर न सिर्फ पारी समेट दी बल्कि उन्होंने भी एक ही ओवर में कम से कम 2 विकेट लेकर इस पारी में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।