नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
शरजाह में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन फिरकी गेंदबाजों ने जबर्दस्त कमाल दिखाया और 284 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की दूसरी पारी 156 रनों पर समेट कर 127 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही पाक टीम ने न सिर्फ सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया बल्कि टेस्ट रैंकिंग पर दूसरे पायदान पर भी आ गई।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक इस बल्लेबाज के लिए साल 2015 बेहद खराब साबित हुआ। टीम का यह मुख्य बल्लेबाज 9 बार 2 रन भी नहीं बना सका। इस बल्लेबाज ने 118 टेस्ट मैच खेले जिसमें 7727 रन बनाए हैं। साथ ही इस दौरान 22 शतक और 46 फिफ्टी भी लगाई है। वह टीम के शीर्ष बल्लेबाज रहे हैं।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
मैच के अंतिम दिन यासिर शाह ने 4, शोएब मलिक ने 3 और जुल्फिकार बाबर ने इंग्लैंड के 2 विकेट झटककर पाकिस्तान को शानदार जीत दिला दी। उसकी ओर से कप्तान एलिस्टर कुक ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। जबकि 5 बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं कर सके।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक जो टीम की पारी की शुरुआत करने आते हैं उन्होंने हार टालने की हरसंभव कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। वह आउट होने वाले नौंवें बल्लेबाज रहे। पारी में 4 विकेट लेने वाले यासिर ने पारी का पहला और अंतिम विकेट अपने नाम किया।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक जो इस सीरीज में फॉर्म में दिखे तो उन्हीं की टीम के खास बल्लेबाज इयान बेल की नाकामी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वह इस साल 9 बार अपनी पारी में 2 रन भी नहीं बना सके हैं। 2015 की 24 टेस्ट पारियों में 9 बार वह 0 या 1 रन ही बना सके। जो किसी बल्लेबाज का एक साल में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। बेल के अलावा दूसरे नाकाम बल्लेबाज हैं वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श जो 2 बार 1997 और 2000 में 9 पारियों में 2 रन बी नहीं बना सके थे।