11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पुछल्ले बल्लेबाज मिचेल स्टॉर्क (58) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान उस समय साहसिक बल्लेबाजी की जब टीम संकट में थी। वह जब बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए तो टीम के 7 विकेट महज 153 रन पर गिर गए थे और हार का संकट मंडरा रहा था। नौंवें नंबर पर उन्होंने शानदार अर्धशतक ठोक दिया।
11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड
तेज गेंदबाज और पुछल्ले बल्लेबाज मिचेल स्टॉर्क ने आठवें विकेट के लिए पीटर नेविल के साथ 64 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ टीम को दो सौ के पार पहुंचाया बल्कि संभावित हार को लंच तक टाल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने फिफ्टीज भी पूरे किए। टीम भले ही यह मैच हार गई हो लेकिन स्टॉर्क ने इस पारी से रिकॉर्ड बुक में नाम लिखा ही लिया। वह नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा की पारियां खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।
11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड
टेस्ट मैचों में यह कभी-कभार ही होता है जब कोई पुछल्ला बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाए और बड़ी पारी खेलकर टीम की बेहतर कंडीशन में पहुंचा दे। मिचेल स्टॉर्क ने भी यही किया लेकिन शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। आइए, जानते हैं नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा पारियां खेलने वाले 11 बल्लेबाजों के बारे में जिनमें 3 भारतीय भी हैं। साथ ही यह भी जाने कि वल्र्ड रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है?
11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में नौंवें नंबर पर आते हुए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा पारियां खेलने के मामले में दुनियाभर के 6 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस क्रम पर 4 बार अर्धशतक जमाया है। इन 6 में से 2 भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड
नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 6 बल्लेबाजों में हैं पाकिस्तान के वसीम अकरम और सरफराज नवाज, श्रीलंका के चमिंडा वास और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली।