खजुराहो को टक्कर देती है इन मंदिरों की मिथुन मूर्तियां
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो के मंदिर पूरी दुनिया में मंदिर की दीवारों पर बने मिथुन मूर्तियों के लिए प्रसिद्घ है। लेकिन खजुराहो अकेला ऐसा मंदिर नहीं है भारत में कई और भी ऐसे मंदिर हैं जिनकी दीवारों पर मिथुन मूर्तियां बनी हुई हैं। आइए इन मंदिरों को देखें और खुद ही तय करें कि क्या यह खजुराहो की मिथुन मूर्तियों को टक्कर देती हैं या नहीं।
खजुराहो को टक्कर देती है इन मंदिरों की मिथुन मूर्तियां
यह खजुराहो के मंदिर की तस्वीर नहीं है। यह है उड़ीसा के प्रसिद्घ कोणार्क सूर्य मंदिर की तस्वीर। इस मंदिर का निर्माण गंग वंश के राजा नरसिंहदेव ने 1250 ई. करवाया था।
खजुराहो को टक्कर देती है इन मंदिरों की मिथुन मूर्तियां
उदयपुर के जगदीश जी मंदिर में भी आपको खजुराहो की तरह सुंदर कलाकृति देखने को मिल जाएगी। इस तस्वीर में देखिए किस तरह एक स्त्री पुरुष मैथुन क्रिया में लगे हुए हैं और दूसरी ओर कलाकार संगीत में डूबे हुए हैं। इन दोनों के बीच एक साधु इन बातों से बेपरवाह है। यह तस्वीर बताती है कि राग रागिनी के बीच से निकलकर ही ईश्वर तक पहुंचा जा सकता है।
खजुराहो को टक्कर देती है इन मंदिरों की मिथुन मूर्तियां
तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टम जिले में स्थित है तिरुमयम मंदिर। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां भगवान विष्णु को सत्यगिरी नाथन और सत्य मूर्ति के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की दिवारों पर भी खजुराहो की तरह सुंदर कलाकृति जिनमें मिथुन मूर्तियां भी शामिल हैं देख सकते हैं।
खजुराहो को टक्कर देती है इन मंदिरों की मिथुन मूर्तियां
बिहार के हाजीपुर में स्थित यह मंदिर नेपाली मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसे बिहार का खुजराहो के नाम भी लोग जानते हैं क्योंकि यहां मंदिर की दीवारों पर खजुराहो की तरह मिथुन मूर्तियों की आकृति खुदी हुई है। इस तस्वीर में पहली तस्वीर मंदिर के गुंबज का है अन्य तस्वीरों में आप देख सकते हैं इस मंदिर की मिथुन मू्र्तियों को।
पढ़ें, खजुराहो की कामुक मूर्तियों की हैरान करने वाली दास्तान