फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था

Tue, 18 Nov 2014 03:22 PM IST
राकेश झा/टीम डिजिटल
राकेश झा/टीम डिजिटल Updated Tue, 18 Nov 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन

जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था

sant involved in criminal activities

हरियाणा के स्वयंभू संत रामपाल इन दिनों सुर्खियों में हैं, इसलिए नहीं कि इन्होंने कोई बड़ा चमत्कार किया है। सुर्खियों में आने का कारण है हत्या का मामला है। 2006 में इन्होंने स्वामी दयानंद की लिखी एक किताब पर टिप्पणी की जिससे मामला बिगड़ गया। रामपाल समर्थक और आर्य समाजियों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला इससे भी नहीं संभला और फिर एक बार संघर्ष हुआ जिसमें तीन और लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए। इस ममले में पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने संत रामपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था

sant involved in criminal activities

यह हैं स्वामी नित्यानंद। 2010 में इनकी सेक्स टेप लीक हो गई। इस टेप से नित्यानंद के साथ तमिल की एक अभिनेत्री का संबंध सामने आया। इसके बाद भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला ने इन पर यौन शोषण का अरोप लगाया। जब आरोप की जांच शुरु हुई तो नित्यानंद ने यह कहा कि वह पुरुष नहीं इसलिए सेक्स नहीं कर सकते। जांच में यह बात भी सामने आई कि तंत्र मंत्र की आड़ में नित्यानंद के आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण किया जाता था। मामले की जांच अभी भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था

sant involved in criminal activities

आसुमल से संत आसाराम बने और बना लिया करोड़ों की संपत्ति। लाखों भक्तों की आस्था को चोट पहुंचाने वाले आसाराम बापू पर समय-समय पर कितने ही अरोप लगते रहे हैं। इनका हर आश्रम विवादों में रहा है। हत्या के मामले से लेकर यौन शोषण तक कई मामलों में आसाराम बापू का नाम है। इन दिनों आसाराम एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण के मामले में जेल में बंद हैं। इनके साथ इनके बेटे पर भी इन मामलों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन

जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था

sant involved in criminal activities

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख यह हैं बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह। इन पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह और सिरसा के एक पत्रकार राम चंदर की हत्या का अरोप है। हत्या के अलावा इन पर बलात्कार का भी आरोप है जो इनकी एक शिष्या ने लगया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed