फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने जीवन के खास पल

Thu, 12 Feb 2015 01:16 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन

जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने जीवन के खास पल

place related from sita

लक्ष्मी की अवतार देवी सीता के प्राकट्य को लेकर शास्त्रों में मतभेद है। कुछ स्थानों पर ऐसा उल्लेख मिलता है वैशाख शुक्ल नवमी को देवी सीता का प्राकट्य हुआ था। जबकि निर्णयसिंधु नामक पुस्तक के अनुसार देवी सीता का जन्म वैशाख कृष्ण अष्टमी को हुआ था। आज यही तिथि है। तो इस अवसर पर दर्शन कीजिए देवी सीता से संबंधित कुछ खास स्थानों के।


जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने जीवन के खास पल

place related from sita

सीतामढ़ी शहर से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर पुनौरा नामक स्थान है। यहां जानकी नाम से देवी सीता का मंदिर है। माना जाता है कि देवी सीता का जन्म इसी स्थान पर हुआ है। जनक की पुत्री होने के कारण देवी सीता जानकी भी कहलाती हैं।

जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने जीवन के खास पल

place related from sita

माना जाता है कि राजा जनक जब अपनी पत्नी के साथ हल चल रहे थे तब धरती से एक कलश प्राप्त हुआ जिससे देवी सीता प्राप्त हुई। जहां से यह कलश प्राप्त हुआ था अव बह स्थान सीता कुण्ड के नाम से जाना जाता है। पुनौरा धाम की इस तस्वीर में राजा जनक को हल चलाते हुए और साथ में सीता कुण्ड को आप देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने जीवन के खास पल

place related from sita

सीतामढ़ी शहर में देवी सीता का और भगवान राम का भव्य मंदिर है। इसे जानकी स्थान के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि पुनौरा में जब देवी सीता जनक को मिली तब सीता को लेकर जनक जी यहां पर आए थे। यहां रामनवमी एवं सीता नवमी के अवसर पर बहुत बड़ा मेला लगता है।

विज्ञापन

जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने जीवन के खास पल

place related from sita

राजा जनक की राजधानी जनकपुर थी जो आज नेपाल में है। यहां जानकी माता का एक भव्य मंदिर है। कहते हैं यह वही स्थान है जहां देवी सीता ने अपना बचपन गुजारा था। इस मंदिर में भगवान सीता के साथ भगवान राम और लक्ष्मण जी भी मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed