फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन मंदिरों और देवताओं को देखकर आप हैरान रह जाएंगे

Wed, 11 Feb 2015 03:53 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन

इन मंदिरों और देवताओं को देखकर आप हैरान रह जाएंगे

manu temple himachal pradesh temple hidimaba

हिमाचल प्रदेश को देव भूमि यानी देवताओं की भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां आने के बाद आपको इस बात का एहसास भी होने लगेगा। यहां के मंदिर और देवताओं के दर्शन करके आपको शास्त्रों और पुराणों में बताई गई कहानियों की सच्चाई का एहसास भी होने लगेगा। तो आइए हिमाचल के ऐसे ही कुछ मंदिरों और देवताओं के दर्शन करते हैं जिनका संबंध पौराणिक कथाओं और मान्यताओं से।

इन मंदिरों और देवताओं को देखकर आप हैरान रह जाएंगे

manu temple himachal pradesh temple hidimaba

पौराणिक कथाओं में उल्लेख मिलता है कि मनुष्य का जन्म मनु से हुआ है। यह धरती के पहले मनुष्य हैं। प्रलय काल में इन्होंने सृष्टि की पुर्नस्थापना के लिए सारे साधनों को संभलकर हिमाचल में शरण लिया। प्रलय समाप्त होने के बाद इन्होंने वर्तमान मनाली नामक स्थान से सृष्टि को पुनः स्थापित करने का काम शुरु किया। इसलिए मनाली में सृष्टि के प्रथम मनुष्य की देवता रुप में पूजा होती है। तस्वीरों में मंदिर के साथ मनु महाराज की मूर्ति के भी दर्शन कीजिए।

इन मंदिरों और देवताओं को देखकर आप हैरान रह जाएंगे

manu temple himachal pradesh temple hidimaba

पिरनी गांव यह मनाली से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहीं पर महाभारत युद्घ में विजय प्राप्त करने के लिए अर्जुन ने भगवान शिव की तपस्या करके उनसे पशुपताशस्त्र प्राप्त किया था। यह पत्थर और चट्टान जो आप देख रहे हैं इन्हीं के बीच बैठकर अर्जुन ने गुफा में तपस्या की थी। अर्जुन गुफा इतना बड़ा है कि करीब 1000 व्यक्ति इसमें समा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों और देवताओं को देखकर आप हैरान रह जाएंगे

manu temple himachal pradesh temple hidimaba

मनाली से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर हमटा नामक स्थान है। यहां पर भगवान शिव ने शिकारी के वेष में अर्जुन से युद्घ किया था। यहां पर शबरी देवी का मंदिर है। माना जाता है कि यहां देवी पार्वती शबरी रुप में स्थित हैं। काष्ठ का बना देवी शबरी का यह मंदिर करीब 200 साल पुराना माना जाता है।


विज्ञापन

इन मंदिरों और देवताओं को देखकर आप हैरान रह जाएंगे

manu temple himachal pradesh temple hidimaba

यह महाभारत के योद्घा भीम की पत्नी हिडिम्बा का मंदिर है। इसका निर्माण 1553 में कुल्लू के शासक महाराजा बहादुर ने करवाया था। देवदार में घने जंगल में स्थित यह मंदिर वास्तु और काष्ठकला का बेहतरीन उदाहरण है।
मंदिर के भीतर एक प्राकृतिक चटटान है जिसे देवी का स्थान माना जाता है। इस चट्टान पर देवी हिडिम्बा के पैरो के विशाल चिन्ह मौजूद हैं। चटटान को स्थानीय भाषा में ढूंग कहा जाता है, इसलिए देवी को ढूंगरी देवी के नाम से भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed