वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
हिन्दू धर्म में हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार किसी देवी या देवता की पूजा करता है लेकिन इन देवताओं में भगवान शिव ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जो सबको पसंद हैं। जानें क्यों?
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
1-वो भांग पीते हैं
कुछ भक्त भगवान शिव के प्रसाद के बहाने नशा करते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव भी भांग पीते हैं। भगवान शिव को नशा वाली चीजें जैसे-धतूरा और भांग चढ़ाई भी जाती हैं। इसलिए नशा करने वाले सभी भक्तों को भगवान शिव अत्यन्त प्रिय हैं।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
2-लड्डू चढ़ाने की जरूरत नहीं
भगवान शिव एक मात्र ऐसे देवता हैं जिनकी पूजा के लिए मिठाई और मेवे की जरूरत नहीं है। किसी भक्त के पास पूजा के लिए कुछ न हो तो भोले बाबा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यह इनकी सादगी ही है कि इन्हें चिता की भस्म से लेकर धतूरा तक कुछ भी चढ़ाया जा सकता है।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
3-तांत्रिकों के देवता
सभी गृहस्थ लोग भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव काम और पारिवारिक जीवन के देवता हैं। वह त्याग, तपस्या के साथ गृहस्थ आश्रम में सुलभ होते हैं। तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए तांत्रिक भी भगवान शिव को ही अपना आराध्य मानते हैं।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
4-नियमों के बंधन से मुक्त
भगवान शिव अपने भक्तों को इसलिए भी प्रिय हैं कि उनकी पूजा को लेकर नियमों का किसी प्रकार का बंधन नहीं है। भोले बाबा की पूजा कोई भी और कभी भी कर सकता है।