फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों नहीं करें यह 5 काम शाम ढलने के बाद

Sat, 22 Nov 2014 03:49 PM IST
राकेश झा/टीम डिजिटल
राकेश झा/टीम डिजिटल Updated Sat, 22 Nov 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन

जानिए क्यों नहीं करें यह 5 काम शाम ढलने के बाद

inauspicious five work at night

शास्त्रों में बताया गया है कि धन, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की चाहत रखने वालों को दिन के समय किए जाने वाले कार्यों को रात के समय नहीं करना चाहिए। इसी तरह रात को किए जाने वाले कार्यों को दिन के समय नहीं करना चाहिए। रात के समय किए जाने वाले कार्यों में सबसे प्रमुख काम है शयन। शास्त्र कहता है कि बीमार नहीं होने पर दिन के समय नहीं सोना चाहिए। दिन में सोने से लक्ष्मी नाराज होती हैं और व्यक्ति बीमार और सुस्त हो जाता है। इसी प्रकार कुछ काम ऐसे हैं जो रात में नहीं करने चाहिए।

जानिए क्यों नहीं करें यह 5 काम शाम ढलने के बाद

inauspicious five work at night

बहुत से लोगों की आदत होती है कि दिन में वक्त नहीं मिले तो रात में ही नाखून काटने बैठ जाते हैं। जबकि रात को नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इसी प्रकार नाखून काटकर तुरंत स्नान करना भी अपशकुन माना जाता है, क्योंकि नाखून काटकर स्नान तब किया जाता है जब घर परिवार में किसी की मृत्यु होती है। रात में नाखून काटने से लक्ष्मी घर से चली जाती है और स्वास्थ्य की हानि होती है।

जानिए क्यों नहीं करें यह 5 काम शाम ढलने के बाद

inauspicious five work at night

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि झाड़ू को कभी पटकना नहीं चाहिए और न इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां आते-जाते लोगों की नजर पड़े। झाड़ू जुड़ी एक और प्राचीन मत है कि सुबह उठने के बाद और शाम ढ़लने से पहले घर और घर के आस-पास झाड़ू से साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। लेकिन शाम ढ़लने के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि रात में झाड़ू लगाने से खर्च बढ़ जाता और आर्थिक नुकसान होता है। देश के कुछ भाग में ऐसी मान्यता है कि रात को झाड़ू लगाने से कन्या संतान का जन्म होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्यों नहीं करें यह 5 काम शाम ढलने के बाद

inauspicious five work at night

रात के समय बाल काटना भी अशुभ माना जाता है। बहुत से लोग दिन में समय नहीं होने पर शाम ढ़लने के बाद बाल कटवाते हैं जो शास्त्रानुसार ठीक नहीं है। इससे धन और स्वास्थ्य का नुकसान होता है।


विज्ञापन

जानिए क्यों नहीं करें यह 5 काम शाम ढलने के बाद

inauspicious five work at night

रात को अगर तेल या सुंगधित चीजें लगाकर सोने की आदत है तो यह भी शास्त्रानुकूल नहीं है। रात को तेल या सुगंधित पदार्थ लगाकर सोने से नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इससे मन विचलित होता और कई प्रकार के मनोविकार उत्पन्न होते हैं। इसलिए अगर आपको तेल या सुगंधित वस्तुओं का प्रयोग करना हो तो शाम ढ़लने से पहले से इनका प्रयोग कर लें। महिलाओं के लिए यह भी कहा गया है कि रात को बाल खोलकर नहीं सोना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed